{"_id":"5f00c0258ebc3e43351cf30a","slug":"commission-president-inspects-adarsh-children-s-home-muzaffarnagar-news-mrt489648515","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोग अध्यक्ष ने किया आदर्श बाल गृह का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोग अध्यक्ष ने किया आदर्श बाल गृह का निरीक्षण
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करते राज्य बाल अधिकार संरक्षण के अध्यक्ष डॉ विशेष गुप्ता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
आयोग अध्यक्ष ने किया आदर्श बाल गृह का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ विशेष गुप्ता ने बाल संरक्षण को लेकर जनपद में संचालित सरकारी और गैर सरकारी योजनाओं को देखा। बाल संरक्षण संस्थाओं एवं राजकीय चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।
आयोग अध्यक्ष ने गांधी कालोनी स्थित आदर्श बाल गृह शिशु का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने बाल गृह के बच्चों को मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण भी किया। इसके बाद उन्होंने जिला चिकित्सालय के सभी वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने कोविड-19 कोरोना वायरस से बचाव के लिए अस्पताल प्रशासन द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा भी की। उन्होंने अस्पताल परिसर को नियमित सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए। निगरानी समिति के माध्यम से एनसीसी, एनएसएस एवं स्कॉउट गाइड के स्वयंसेवकों की टीम लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंनेवहां मास्क एवं सैनिटाइजर वितरण किया। आयोग अध्यक्ष ने जिला पंचायत सभागार में बाल अधिकारों के संरक्षण व पुनर्वासन से संबंधित प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना वायरस से बचाव को संचालित विभिन्न योजनाओं एवं संचारी रोग नियंत्रण की तथ्यात्मक समीक्षा की।
समीक्षा बैठक में एडीएम प्रशासन अमित सिंह, एडीएम वित्त आलोक कुमार, एसपी अपराध दुर्गेश कुमार सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुकीम अहमद, डीआईओएस गजेंद्र कुमार, चाइल्डलाइन की निदेशक पूनम शर्मा, किशोर न्याय बोर्ड की सदस्या बीना शर्मा, बाल कल्याण समिति की अध्यक्षा कमलेश वर्मा के अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा, श्रम, पुलिस, पुष्टाहार विभाग के प्रतिनिधि शामिल रहे।