{"_id":"60be66a68ebc3ee48c04dd67","slug":"come-to-the-pink-booth-and-get-vaccinated-muzaffarnagar-news-mrt541724615","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंक बूथ पर आइए और टीकाकरण कराइए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंक बूथ पर आइए और टीकाकरण कराइए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंक बूथ पर आइए और टीकाकरण कराइए
मुजफ्फरनगर। जिला महिला चिकित्सालय में कोविड-19 से बचाव के लिए महिलाओं का अलग से पिंक बूथ टीकाकरण के लिए बनाया गया। महिलाओं के स्वागत के लिए पिंक बूथ को गुलाबी रंग के गुब्बारों से सजाया गया। महिला स्पेशल टीकाकरण बूथ का शुभारंभ डीएम ने सेल्वा कुमारी जे ने किया।
डीएम ने महिलाओं को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। महिलाओं ने कहा कि टीकाकरण इन बूथों पर आने में कोई परेशानी नहीं होगी । इन बूथों से महिलाओं में टीकाकरण कराने के लिए उत्साह बढ़ेगा। ये महिला स्पेशल पिंक टीकाकरण बूथ पूरी तरह से स्वास्थ्य विभाग ने गुलाबी रंग की थीम के साथ बनाया है। इसमें गुलाबी रंग के ही गुब्बारे लगाए गए हैं। इस दौरान सीएमओ डॉ एमएस फौजदार व सीएमएस महिला डॉ. आभा आत्रेय, डा. गीतांजली वर्मा, डीएमसी तनन्नुम, प्रदीप शर्मा, कमल, प्रियंका तोमर आदि मौजूद रहे। सीएमओ ने बताया कि एक महिला स्पेशल बूथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली पर भी संचालित किया गया है।
खतौली सीएचसी में महिलाओं के लिए टीकाकरण के लिए पिंक बूथ बनाया गया। डॉ. पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि महिलाओं के लिए विशेष बूथ का आयोजन किया गया। इस बूथ पर सौ महिलाओं का टीकाकरण होना है। इस ऐप पर आठ लोगों ने भी अपना रजिस्ट्रेशन कराया था, जिन्हें वापस भेजा गया। महिला विशेष बूथ पर 68 महिलाओं ने टीका लगवाया। जबकि सामान्य बूथ पर 135 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया।