फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Come forward to help Maharashtra flood victims: Mahmood Madani

महाराष्ट्र बाढ़ पीड़ितों की मद्द को आगे आएं देश के शुभचिंतक: मदनी

Sun, 25 Jul 2021 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Come forward to help Maharashtra flood victims: Mahmood Madani
देवबंद। जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने महाराष्ट्र बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए देश के शुभचिंतकों से आगे आने का आह्वान किया है। मौलाना मदनी ने कहा कि इस तरह के हालात में यदि कोई व्यथित लोगों की मदद के लिए आगे आता है तो वह अपने रब (खुदा) को अपने पास पाता है।
विज्ञापन

रविवार को जारी बयान में मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि महाराष्ट्र के कई जिलों खासकर रत्नागिरी, रायगढ़ और अन्य इलाकों में लगातार हो रही बारिश से गंभीर स्थिति बनी हुई है। लाखों लोग बरसाती पानी की जद में आए हुए हैं। अनगिनत लोगों की जान तक चली गई है और हजारों लोगों की जान अभी भी खतरे में है। महाराष्ट्र के हालात के मद्देनजर मौलाना महमूद मदनी ने देश के सभी शुभचिंतकों और हमदर्दों से मुसीबत की इस घड़ी में जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे अवसर पर यदि कोई व्यथित लोगों की मदद के लिए आगे आता है, तो वह अपने रब को अपने पास पाता है। उन्होंने कहा कि जमीयत की तरफ से महासचिव मौलाना हकीमुद्दीन कासमी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों की हर संभव मद्द कर रहा है। देश के नागरिक को चाहिए कि वह पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed