फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cold wave shook, 6.4 mm rain fell

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - शीतलहर ने कंपकंपाया, 6.4 मिमी हुई बारिश

Fri, 02 Feb 2024 03:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 02 Feb 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Cold wave shook, 6.4 mm rain fell
नगर में देर रात्रि हुई बारिश से मेरठ रोड पर हुए जल भराव सड़क से गुजरते वाहन सवार। संवाद
- रात से शुरू हुई बारिश सुबह तक होती रही
विज्ञापन

- न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। बुधवार रात से शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार सुबह तक होती रही। दिन भर आकाश में बादल छाए रहे और शाम को फिर से बारिश हुई। जिले में 6.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित रहा। जनपद अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस, आद्रता 95 प्रतिशत और वर्षा 6.4 मिली मीटर रिकाॅर्ड की गई। बारिश के चतले जिले में सर्दी बढ़ गई है। शाम के समय मौसम खराब होने से बाजार जल्द बंद हो गए।
विज्ञापन


बारिश होते ही शहर की बत्ती गुल

मुजफ्फरनगर। सुबह के समय तेज बारिश के बाद पूरे शहर की बत्ती गुल हो गई। चार बजे गई बिजली कुछ इलाकों में सुबह को दस बजे आ पाई। कई इलाकों में शाम तक ही विद्युत आपूर्ति सुचारू हो पाई। बिजली के नहीं आने से जनता को सुबह के समय पानी को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में बुधवार रात बारिश शुरू हुई तो विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। विभाग ने ठीक कर दिया। सुबह चार बजे के लगभग बारिश में पूरे शहर की आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली विभाग को आपूर्ति बहाल करने में काफी समय लगा। दस बजे जाकर आपूर्ति बहाल हो पाई। इसमें भी कुछ इलाके ऐसे रहे जहां आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई, इनमें शाम तक ही बिजली आई। अधीक्षण अभियंता नगर एसके अग्रवाल ने बताया कि बारिश के चलते आपूर्ति में व्यवधान आया। हमारे कर्मचारियों ने तेजी से कार्य करते हुए आपूर्ति को बहाल कर दिया। अब कहीं भी कोई फाल्ट नहीं है। पूरे शहर में विद्युत आपूर्ति हो रही है।

जानसठ में रातभर बाधित रही विद्युत आपूर्ति

जानसठ। बिजलीघर में अचानक फाल्ट हो गया है, जिस वजह से बुधवार को रातभर विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद फाल्ट ठीक होने पर विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। विद्युत विभाग जानसठ के जेई कपिल देव ने बताया कि विद्युत कर्मचारियों की टीम विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए कार्य में जुटी रही। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद 2 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी।


बारिश से फसलों को लाभ
छपार/भोपा। बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। सरसों व गेहूं की फसल को फायदा होगा। हालांकि बारिश और शीतलहर से गन्ने की छिलाई प्रभावित हो गई है। क्रय केंद्रों पर किसान गन्ना लेकर नहीं पहुंचे सके। कोल्हुओं का संचालन भी ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed