फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cold increased due to fall in night temperature

रात के तापमान में 2.6 गिरने से ठंड बढ़ी

Thu, 27 Oct 2022 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Cold increased due to fall in night temperature
नगर में फैली स्मॉग व ठंड में गंतव्य को जाते वाहन सवार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
चार दिन से लगातार 15 डिग्री से नीचे चल रहा न्यूनतम तापमान
विज्ञापन

अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में इतनी ठंड हो रही पहली बार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में न्यूनतम तापमान लुढ़क गया है। चार दिन से लगातार 15 डिग्री से नीचे चल रहा है। रात के समय सर्दी बढ़ गई है। इस कारण बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ रहा है।
इस बार अक्तूबर माह में न्यूनतम मौसम 15 डिग्री से नीचे आ गया है। 24 अक्तूबर से लगातार यह हालत बनी है। इस बीच दीपावली वाले दिन न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान लगातार 15 डिग्री से नीचे ही चल रहा है। सुबह-शाम की ठंड भी बढ़ गई है। बुखार, दस्त, नजले की समस्या बढ़ रही है। सरकारी अस्पतालों और निजी चिकित्सकों के यहां बीमार बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

ऐसे गिर रहा न्यूनतम तापमान
तिथि न्यूनतम तापमान
23 अक्तूबर 17.4 डिग्री सेल्सियस
24 अक्तूबर 14.8 डिग्री सेल्सियस
25 अक्तूबर 15.0 डिग्री सेल्सियस
26 अक्तूबर 13.4 डिग्री सेल्सियस
27 अक्तूबर 14.8 डिग्री सेल्सियस
नवंबर के दूसरे सप्ताह में होती रही इतनी ठंड
गन्ना शोध संस्थान में मौसम का रिकार्ड एकत्र करने वाले पान सिंह का कहना है कि इस बार अक्तूबर माह में ही न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे आ गया। अक्तूबर माह में लगातार हुई बारिश के कारण यह स्थिति बनी है। इतनी ठंड हमेशा नवंबर माह के दूसरे सप्ताह में होती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में बर्फ बारी का असर
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में हो रहा है। मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस तक आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed