{"_id":"5e0a439c8ebc3e878d5d6f0c","slug":"col-ck-naidu-trophy-match-draw-between-uttar-pradesh-maharashtra-muzaffarnagar-news-mrt4613088151","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश-महाराष्ट्र के बीच मैच ड्रा, एक-एक अंक मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश-महाराष्ट्र के बीच मैच ड्रा, एक-एक अंक मिला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में मैच ड्रा के बाद वापस जाते खिलाड़ी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। कर्नल सीके नायडू क्रिकेट ट्रॉफी में सोमवार का निर्णायक दिन भी खराब मौसम की भेंट चढ़ गया। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से दिन भर में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। जिस कारण मैच को ड्रा घोषित कर दिया गया। नतीजा नहीं आने के कारण उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की टीम को 1-1 अंक से संतोष करना पड़ा। मैच नहीं होने की स्थिति में महाराष्ट्र की टीम ने मैदान में फुटबाल खेल कर समय व्यतीत किया।
चौधरी चरण सिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए अंडर-23 में कर्नल सीके नायडू क्रिकेट ट्राफी में उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच चार दिवसीय मैच खेला गया। मैच के चौथे दिन सोमवार को भी मैदान पर कोहरा छाया रहा। पिच को सोमवार को भी कवर से ढक कर रखा गया। पूर्व दिनों के मुक़ाबले सोमवार को भी खिलाड़ियों को जबरदस्त सर्दी का सामना करना पड़ा। मौसम का कहर इस मैच पर इस कदर रहा कि जहां प्रत्येक दिन कम से कम 90 ओवर का खेल होना था, वहीं चारों दिन में कुल 96 ओवर और 3 गेंदे ही फेंकी जा सकीं। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा इस मैच के लिए की गई कड़ी मेहनत भी बेकार गई। खेल की संभावना न होते देख दोनों अंपायर रमेश और घनश्याम प्रभु ने शाम चार बजे मैच समाप्ति की घोषणा कर दी। खेल नहीं होने से चौथे दिन मैच ड्रा हो गया। क्योंकि महाराष्ट्र की एक पारी भी पूरी नहीं हो सकी थी। मैच ड्रा होने से दोनों टीमों को 1-1 अंक से संतोष करना पड़ा। अब उत्तर प्रदेश के कुल 9 अंक तीन मैचों से और महाराष्ट्र के दो मैच से 4 अंक हो गए हैं।
शुक्रवार को उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की टीम के बीच चार दिवसीय क्रिकेट मैच शुरू हुआ था। उत्तर प्रदेश ने पहले खेलते हुए समीर चौधरी के शतक की बदौलत 261 रन पहली पारी में बनाए थे। जवाब में महाराष्ट्र की टीम ने पहले ही दिन एक विकेट के नुकसान पर 36 रन बना लिए थे। दूसरे दिन शनिवार को रोशनी कम होने से मैच नहीं हो सका था। रविवार को पहली पारी में महाराष्ट्र का स्कोर 49 ओवर में छह विकेट पर 197 रन था। सोमवार को खराब रोशनी के कारण मैच नहीं खेला जा सका।
विज्ञापन
सोमवार को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव युद्धवीर सिंह भी स्टेडियम पहुंचे और उत्तर प्रदेश के सभी खिलाड़ियों से मिले। उनके साथ एमसीए सचिव मनोज पुंडीर, अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, उपाध्यक्ष कुशल पाल सिंह, संजय शर्मा, रोहिट चौधरी, विकास राठी, ओमपाल राठी, ओमदेव सिंह, अरशद उपस्थित रहे।