फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   coaching center news

Muzaffarnagar News: 22 कोचिंग सेंटरों का पंजीकरण समाप्त, होगी कार्रवाई

Tue, 28 Apr 2026 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
coaching center news
मुजफ्फरनगर। अप्रैल माह का अंतिम सप्ताह चल रहा है लेकिन जिले में चल रहे 57 कोचिंग केंद्रों में से 22 ने नवीनीकरण नहीं कराया है। डीआईओएस ने बिना एनओसी लिए चल रहे कोचिंग सेंटरों को नोटिस जारी किए हैं। इन केंद्रों को दो सप्ताह का समय दिया गया है। अगर केंद्रों ने निर्धारित समय में पंजीकरण नहीं कराया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास ने बताया कि कोचिंग विनियमन अध्यादेश-2002 के तहत जिले में कुल 57 कोचिंग केंद्र पंजीकृत हैं। इनमें से 35 कोचिंग केंद्रों ने नवीनीकरण की प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया है। 22 कोचिंग सेंटरों को नवीनीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रक्रिया के लिए कोचिंग स्थान का क्षेत्रफल 300 वर्ग मीटर से अधिक होना चाहिए। फायर सेफ्टी एनओसी, अग्नि शमन यंत्र, सीसीटीवी कैमरे, और प्राथमिक चिकित्सा किट अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। लड़के-लड़कियों के लिए अलग-अलग टॉयलेट, स्वच्छ पेयजल, उचित वेंटिलेशन और प्रकाश व्यवस्था सुचारु हो। फीस की रसीद दी जानी चाहिए। निरीक्षण अभियान के दौरान केंद्र पर मानक अनुरूप सुविधाएं न मिलने पर पंजीकरण नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed