फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   CMO removed nodal officer of PCPNDT

सीएमओ ने हटाए पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी

Sat, 15 Oct 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
CMO removed nodal officer of PCPNDT
मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने पीसीपीएनडीटी कार्यालय पर डॉ. अनुभव सिंघल के धरने के बाद कार्यवाही शुरू कर दी है। पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार को हटा दिया गया है। उनकी जगह अब उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन कुमार को पीसीपीएनडीटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. फौजदार ने कहा कि कार्य में शिथिलता करने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि पीसीपीएनडीटी कार्यालय में कार्डियोलॉजिस्ट के एमडी डॉ. अनुभव सिंघल के कार्य में विलंब करने पर तुरंत संज्ञान लिया गया। जिसके बाद डॉ. अनुभव सिंघल के कार्य को तुरंत कराकर कार्रवाई करते हुए डॉ. प्रशांत कुमार को पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी के कार्य से हटा दिया गया। इनकी जगह उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विपिन कुमार प्रभार दिया गया। इसके अलावा अन्य पटल पर लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों की निगरानी शुरू करा दी गई है। किसी के भी कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन

आठ घंटे धरने पर बैठे थे अनुभव सिंघल
ईको मशीन की बिक्री की अनुमति लिए डॉ. अनुभव सिंघल पीसीपीएनडीटी कार्यालय में आठ घंटे धरने पर बैठ थे। डॉक्टर का कहना था कि तीन माह से उन्हें मशीन के विक्रय की अनुमति नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed