फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Clouds rained, temperature dropped by five degrees

Muzaffarnagar News: झमाझम बरसे बादल, पांच डिग्री गिरा तापमान

Fri, 04 Aug 2023 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Clouds rained, temperature dropped by five degrees
शहर में सुबह रिमझिम बारिश में  छाता लेकर गंतव्य को जाती स्कूटी सवार। संवाद
- शुक्रवार को जिले में 25 मिमी बरसात की गई रिकॉर्ड, बदला मौसम
विज्ञापन






अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। मौसम ने फिर अपना रुख बदला है। रुक-रुककर दिनभर हुई झमाझम बरसात के बाद तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। जिले में 25 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई है। पिछले दो दिन से तापमान 35 डिग्री के आसपास बना हुआ था। शुक्रवार को आसमान में बादल घिर आए और बरसात शुरू हो गई। इसके बाद दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, जबकि बारिश के चलते शुक्रवार को तापमान 29.2 डिग्री रहा।


इस तरह बदल रहा मौसम

तिथि

अधिकतम तापमान

04 अगस्त
29.2 डिग्री

03 अगस्त
34.3 डिग्री

02 अगस्त
35.0 डिग्री

01 अगस्त
34.9 डिग्री



शहर में जगह-जगह जलभराव

बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई। लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। शहर के शिव चौक, मीनाक्षी चौक, महावीर चौक, प्रकाश चौक समेत अन्य क्षेत्रों में जलभराव हो गया। गांधी कॉलोनी, नई मंडी और खालापार में भी जलभराव रहा।
विज्ञापन




देहात क्षेत्र में भी हुई मुश्किल

देहात के मुख्य मार्गों पर जलभराव से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। बुड़ीना कलां गांव के मुख्य मार्ग और हरसौली के पास खतौला गांव में भी जलभराव की स्थिति रही। दधेडू गांव में भी जलभराव रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed