{"_id":"601edd3b8ebc3ed657535f46","slug":"cleanliness-campaign-started-on-fourth-day-in-nss-camp-muzaffarnagar-news-mrt52408786","type":"story","status":"publish","title_hn":"रासेयो शिविर में चौथे दिन चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रासेयो शिविर में चौथे दिन चलाया सफाई अभियान
विज्ञापन
गांधी कालोनी में जन जागरण अभियान चलाते डीएवी डिग्री कालेज के एनएसएस के विद्यार्थी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
रासेयो शिविर में चौथे दिन चलाया सफाई अभियान
मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन गांधी वाटिका में सफाई अभियान चलाया गया। शुभारंभ एनएसएस लक्ष्य गीत गाकर किया गया। गांधी वाटिका में सफाई के बाद एनएसएस की तीनों यूनिट के कैडेट्स ने मलिन बस्तियों में पहुंचकर वहां जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुरेंद्रपाल और डॉ योगेश कुमार ने अलमासपुर गांव में महिला विषयक मुद्दों पर जन-जागरण अभियान चलाया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ कुलदीप सिंह और समाजसेवी सोमनाथ भाटिया ने मोहल्ला सुभाष नगर में कोरोना के बारे में जागरूक करते हुए लोगों को मास्क वितरित किए।
बूथ मतदान को लेकर किया विचार-विमर्श
खतौली। कस्बे में भाजपा नगर अध्यक्ष अश्वनी उपाध्याय के आवास पर शनिवार को आयोजित बैठक में बूथवार मतदान को लेकर विचार-विमर्श किया गया। सभी पदाधिकारियों को बूथ के हिसाब से मतदाताओं की वोट की जांच करने तथा जो वोटर वहां नहीं रहते, उनकी वोट कटवाए जाने पर चर्चा की गई। सेक्टर संयोजकों से बूथ अध्यक्षों से मिलकर इस बारे में जानकारी लेने को कहा गया। सुरेश आर्य, सुनील उपाध्याय, सुरेंद्र उपाध्याय, राकेश प्रजापति, मोहित जैन, आशीष, प्रशांत देशवाल, मनोज चौहान, विनोद राजपूत और डॉ हबीब रहमान आदि मौजूद रहे।