फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Clean chit to the chairman

विकास कार्यों में अनियमितताओं में चरथावल चेयरमैन को क्लीनचिट 

Mon, 20 Mar 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 20 Mar 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Clean chit to the chairman
कोर्ट - फोटो : Pintrest
शासन ने चरथावल नगर पंचायत चेयरमैन बीना त्यागी को नगर सीमा से बाहर एवं नियम विरुद्ध कराए गए विकास कार्यों में अनियमितताओं के आरोपों पर चेतावनी देते हुए क्लीनचिट दे दी है। शिकायतकर्ता द्वारा हाईकोर्ट में अवमानना की कार्रवाई के बाद सचिव नगर विकास श्रीप्रकाश सिंह ने उन्हें आरोप मुक्त कर दिया है, जिससे चेयरमैन खेमा उत्साहित है।       
विज्ञापन


कस्बे के विजेंद्र त्यागी की शिकायत पर डीएम डीके सिंह द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर जांच कराने के बाद गत वर्ष पांच अक्तूबर को सचिव नगर विकास श्रीप्रकाश सिंह ने चेयरमैन के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए थे। हाईकोर्ट में चेयरमैन के अधिकार बहाल करते हुए चार हफ्ते में कारण बताओ नोटिस का निस्तारण करने का आदेश दिया था, लेकिन शासन द्वारा तीन महीने बाद भी कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर सचिव श्रीप्रकाश सिंह के खिलाफ अवमानना वाद दायर किया था। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने तीन हफ्ते में सचिव को मामले का निस्तारण करने को कहा था। हाल ही में सचिव ने मामले की डीएम से पुन: जांच कराई। जांच रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद शासन ने नगर सीमा से बाहर कराए गए निर्माण कार्यों एवं बिना टेंडर के सिर्फ कोटेशन के आधार पर सौर ऊर्जा और जेनरेटर क्रय करने में भुगतान की कार्रवाई को सही माना है और नगर पंचायत को कोई आर्थिक क्षति नहीं होना पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव ने आदेश में नगर पंचायत अध्यक्ष के विरुद्ध कोई गंभीर प्रकृति का आरोप सिद्ध नहीं होना पाया है। साथ ही बीना त्यागी को भविष्य में ऐसे कृत्य नहीं करने के लिए सचेत करते हुए पांच अक्तूबर को जारी कारण बताओ नोटिस का निस्तारण कर दिया है। ज्ञात हो कि मार्च 2016 में डीएम ने निर्माण कार्यों में 72 लाख रुपये की सरकारी धन के दुरुपयोग की रिपोर्ट शासन को भेजी थी, जिसमें अध्यक्ष और ईओ को बराबर का जिम्मेदार बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed