{"_id":"6123e9db8ebc3e7a26047e50","slug":"classes-from-class-six-to-eight-will-run-from-today-muzaffarnagar-news-mrt553054218","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से चलेंगी कक्षा छह से आठ तक की कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से चलेंगी कक्षा छह से आठ तक की कक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शासन के आदेश पर मंगलवार से सभी स्कूल, कॉलेजों में कक्षा छह से लेकर आठ तक की कक्षाओं को संचालन होगा। इसके लिए स्कूलों में तैयारी कर ली गई है। परिषदीय विद्यालयों में भी आज से कक्षाएं चलेंगी, मगर अभी तक विद्यार्थियों को कोर्स और ड्रेस का वितरण नहीं हुआ है। यानी बच्चे बिना किताबों के ही पढ़ेंगे।
छह माह बाद मंगलवार से फिर से स्कूल, कॉलेजों में कक्षा छह से लेकर आठ तक रौनक लौटेगी। मार्च में स्कूल बंद कर दिए गए थे। परिषद विद्यालयों के साथ ही माध्यमिक और पब्लिक स्कूलों में भी कक्षा छह से लेकर आठ तक कक्षाएं शुरू होंगी। नौ से लेकर इंटर तक की कक्षाएं 16 अगस्त से चल रही हैं। अब जूनियर वर्ग की कक्षाएं चलाने के लिए तैयारी की गई है। कोरोना गाइड लाइन के अनुसार कक्षाएं शुरू करने के आदेश है। परिषदीय विद्यालयों उच्च माध्यमिक में अभी तक बच्चों को कोर्स और ड्रेस का वितरण नहीं हुआ। अब मंगलवार को विद्यार्थी बिना किताबों के ही पढ़ाई करने कक्षाओं में आएंगे। बीएसए मायाराम ने बताया कि मंगलवार से सभी स्कूल, कॉलेजों में कक्षा छह से लेकर आठ तक की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। कोरोना गाइड लाइन का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। बच्चों को पाठ्यक्रम का वितरण भी जल्द कराया जाएगा।
हवन-पूजन के साथ किया गया शैक्षिक सत्र का शुभारंभ
मोरना। गंगा पब्लिक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को हवन-पूजन के साथ शैक्षिक सत्र का शुभारंभ किया गया। स्वामी कल्याणदेव बाल-विकलांग शिक्षा समिति द्वारा संचालित गंगा पब्लिक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पहले शिक्षकों ने हवन-पूजन में हिस्सा लिया, इसके बाद विद्यालय आने वाले बच्चों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। स्कूल प्रबंधक बिजेंद्र उपाध्याय ने बच्चों को कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए विद्यालय आने के निर्देश दिए। स्कूल कमेटी अध्यक्ष रमेशचंद, सचिव संतोष उपाध्याय, प्रधानाचार्य राकेश शर्मा, विनीत कुमार, अभिषेक कुमार, राजेंद्र धीमान, चौधरी ईसमसिंह, राजेंद्र चौधरी, निशा रानी, शिखा देवी, स्वीटी उपाध्याय आदि मौजूद रहे।