फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Civil Bar Association Election Muzaffarnagar

नरेश चंद गुप्ता और मनोज शर्मा छह-छह माह रहेंगे अध्यक्ष

Wed, 25 Dec 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Civil Bar Association Election Muzaffarnagar
जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद पर विजयी नरेश चंद गुप्ता(मध्य) समर्थको के साथ। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
नरेशचंद गुप्ता और मनोज शर्मा छह-छह माह रहेंगे अध्यक्ष
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर दोनों प्रत्याशियों के बराबर 141-141 वोट पर एल्डर कमेटी ने निर्णय लिया है कि दोनों को छह-छह माह अध्यक्ष पद का कार्यभार दिया जाएगा। बाकी कार्यकारिणी निर्वाचन के अनुसार ही रहेगी।

सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में सोमवार को हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर नरेशचंद गुप्ता और मनोज कुमार शर्मा को बराबर 141-141 मत मिले थे। इसके चलते अध्यक्ष पद का परिणाम रोक दिया गया था। मंगलवार को अध्यक्ष पद को लेकर सिविल बार की एल्डर कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि शुरू के छह माह नरेश चंद गुप्ता और बाद के छह माह मनोज शर्मा अध्यक्ष रहेंगे। इसके अलावा पूरी कार्यकारिणी वही रहेगी जो चुनाव में जीती है। सीनियर होने के कारण पहले नरेशचंद गुप्ता छह माह तक अध्यक्ष रहेंगे, इसके बाद मनोज कुमार शर्मा अध्यक्ष बनेंगे। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बिजेंद्र मलिक, अवध बिहारी गुप्ता, हरवीर भारतीय, नेत्रपाल सिंह, सत्यपाल नरेश, रामवीर सिंह, राजसिंह रावत, अनुराग त्यागी, संदीप मलिक, दिलशाद खान, खजान सिंह, मोल्हड सिंह, नीरज ऐरन, सौरभ पंवार, मनोज त्यागी, मीरा सक्सेना, धीरेन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed