फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   City Judge of the Supreme Court

सुमित बना सिविल जज

Sat, 14 Oct 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 14 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
City Judge of the Supreme Court
मुजफ्फरनगर - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर। सिविल जज की मुख्य परीक्षा के परिणाम में जिले का सितारा भी बुलंद हुआ है। कंबलवाला बाग निवासी सुमित कुमार के घर पांच दिन पहले ही दिवाली का जश्न मनाया गया। सुमित कुमार ने सिविल जज परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का नाम रोशन किया है। सुमित के चयन पर दोस्तों, रिश्तेदारों के फोन घनघना गए। बधाइयों का तांता लग गया है।
विज्ञापन
कंबलवाला बाग निवासी पत्रकार चंद्रकांता के पुत्र सुमित कुमार ने पीसीएसजे (सिविल जज) की परीक्षा पास कर जिले का नाम रोशन किया। दिवाली से पहले ही सुमित के घर पर खुशियां आ गई हैं। स्वर्गीय पत्रकार सुंदरपाल सिंह के दो बच्चे हैं। एक बेटा सुमित और एक बेटी प्रीति चौधरी हैं। प्रीति की शादी हो चुकी है। कामयाबी पाने के लिए सुमित ने कड़ी मेहनत की। बचपन से ही होनहार सुमित ने लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण की है, जबकि श्रीराम कॉलेज ऑफ लॉ से वर्ष 2014 में एलएलबी की परीक्षा पास की थी। सुमित का सपना न्यायिक सेवा में जाने का था, जिसको लेकर उसने मेहनत से मंजिल तय कर ली।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम जैसे ही सिविल जज मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ तो घर में खुशियों की बौछार हो गई। बेटे की सफलता पर मां चंद्रकांता समेत रिश्तेदारों में जश्न का माहौल है। जिला बार संघ के अध्यक्ष अनूप सिंह, महामंत्री भारतवीर अहलावत ने सुमित और उनके परिवार को शुभकामनाएं दी। सिविल बार संघ अध्यक्ष अनिल दीक्षित एवं महामंत्री गौरव गोयल, किशोर न्याय बोर्ड सदस्य नीरज कुमार शर्मा, जाट महासभा के अनिल मुन्नू, प्रेमपाल संधावली, राकेश चौहान, अनमोल त्यागी आदि ने सुमित की कामयाबी पर बधाईयां दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ितों-गरीबों की सेवा करना लक्ष्य सुमित ने बताया कि उसकी सफलता के पीछे परिवार के साथ शुभचिंतकों का भी सहयोग है। उन्होंने कहा कि वह न्यायिक सेवा में पीड़ितों और गरीबों की मदद करना चाहते हैं। उनका प्रयास होगा कि लोगों को सुलभ और शीघ्र न्याय मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed