फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   City flashed on republic day

गणतंत्र दिवस पर शहर जगमगाया

Mon, 25 Jan 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
City flashed on republic day
गणतंत्र दिवस पर सजाया गया मालवीय चौक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
गणतंत्र दिवस पर शहर जगमगाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शहर के मुख्य चौराहों और सरकारी कार्यालयों पर जगमग रोशनी की गई। देशभक्तों और शहीदों की प्रतिमाओं को सजाया गया। शहर में देश भक्ति के तराने गूंज रहे हैं। पुलिस लाइन में मंगलवार प्रात: साढ़े नौ बजे पुलिस परेड होगी। मुख्य अतिथि प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल परेड की सलामी लेंगे। इस दौरान उत्कृष्ट सेवा करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।
गणतंत्र दिवस को लेकर जनपद समेत पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा है। जगह-जगह लगी दुकानों पर तिरंगा झंडा, टोपियों और टीशर्ट आदि की बिक्री हो रही है। हर कोई राष्ट्रीय पर्व को धूमधाम से मनाने की तैयारी में जुटा है। प्रशासन की ओर से शहीदों और महापुरुषों की प्रतिमाओं, महावीर चौक, मालवीय चौक, प्रकाश चौक, झांसीरानी चौक, विश्वकर्मा चौक समेत मुख्य चौराहों, सरकारी भवनों पर रंगीन रोशनी की गई है। देशभक्ति के तराने बजे रहे हैं। शिक्षण संस्थाओं और व्यापारियों प्रतिष्ठानों पर भी 71 वे गणतंत्र दिवस का रंग दिखा। मुख्य समारोह मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे पुलिस लाइन में होगा। पुलिस लाइन के मैदान और स्टेज को भव्य रुप से सजाया गया है। कई दिनों से परेड की रिहर्सल चल रही है। गणतंत्र दिवस पर सुबह प्रभात फेरियां निकाली जाएगी। चौधरी चरण सिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम से एकता दौड़ होगी। साढे़ आठ बजे टाउन हाल के मैदान से स्कूली बच्चों की रैली निकाली जाएगी। सुबह नौ बजे सभी सरकारी कार्यालय पर आन, बान और शान से तिरंगा फहराया जाएगा।
विज्ञापन

तिरंगे ने भरा हर दिल में जोश
मुजफ्फरनगर। गणतंत्र दिवस का जोश और उल्लास बच्चों में दिखाई दिया। सोमवार को बाजारों में तिरंगे की डिमांड रही। बच्चों और छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ देश भक्ति का जोश भरा। शिव चौक पर तिरंगे बेचने वाले अर्जुन ने बताया कि किसानों की ट्रैक्टर रैली के कारण भी छोटे से लेकर बड़े तिरंगे की खूब डिमांड रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed