फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cinema hall operators await DM's permission

सिनेमा हॉल संचालकों को डीएम की अनुमति का इंतजार

Thu, 15 Oct 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Cinema hall operators await DM's permission
मुजफ्फरनगर। शहर के सिनेमा हॉल को डीएम की अनुमति का इंतजार है। तीन सिनेमा ने अनुमति के लिए डीएम को आवेदन किया है। अनुमति मिलने के बाद ही सिनेमा का संचालन होगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने सिनेमा हॉल के संचालन के लिए 15 अक्तूबर से अनुमति दी है। शहर में तीन सिनेमा हॉल है, जिनमें माल में चलने वाला कॉर्निवाल, चंद्रा और माया मल्टी प्लेक्स शामिल हैं। इन तीनों के संचालकों ने प्रदेश सरकार की गाइड का अनुपालन करते हुए डीएम सेल्वा कुमारी जे को अनुमति के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन

डीएम की अनुमति मिलने के बाद ही सिनेमा का संचालन होगा। इसमें एक दो दिन अभी लग सकते हैं। 15 अक्तूबर से कोई सिनेमा नहीं चल पाएगा। माया मल्टी प्लेक्स के संचालक प्रणाव गर्ग का कहना है कि हमारे सामने सबसे पहले दर्शकों की सुरक्षा है। सुरक्षा के तमाम उपाय करने के बाद ही संचालन होगा। हमारा यह प्रयास है कि किसी को भी परेशानी न हो। हम अपने यहां अच्छी व्यवस्था दे पाएं। डीएम से अनुमति मिलने के एक दिन बाद ही हम संचालन शुरू कर पाएंगे। शहर में केवल तीन सिनेमा ही चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed