फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Christmas Day Muzaffarnagar

प्रभु यीशू का जन्म होते ही झूम उठा मसीह समाज

Thu, 26 Dec 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Christmas Day Muzaffarnagar
क्रिसमस पर्व पर चर्च में कैडिल जलाकर प्रार्थना करते श्रद्वालु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
क्रिसमस पर हुई चर्च में विशेष प्रार्थना सभाएं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। क्रिसमस का पर्व पूरे उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया। प्रभु यीशु का जन्म होते ही मसीह समाज झूम उठा। उनके अवतरण पर बंधाइयों का तांता लग गया। ईसाई समाज के लोगों ने कैरल गायन किया।

बुधवार को क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया। नगर में गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं हुई। सभी चर्च को रंगीन रोशनी और झालरों से सजाया गया। मोमबत्ती जला कर प्रभु यीशु का जन्म दिन मनाया गया। ईसाई समाज के लोग कई दिनों से क्रिसमस पर्व की तैयारी में जुटे थे। गिरजाघरों में क्रिसमस ट्री सजाए गए। यीशु मसीह के जीवन चरित्र पर आधारित झांकी का मंचन किया गया। प्रभु यीशु का जन्म होते ही मसीह समाज उनकी भक्ति में झूम उठा। कैरल सिंगिंग हुआ। भजन गाए गए। पुराने जानसठ बस अड्डे पर स्थित सेंट जोंस चर्च में फादर जॉन मुनव्वर ने प्रार्थना सभा कराई। प्रभु यीशु के जन्म के बारे में बताया। बाइबल का संदेश पढ़ा। ईसाई समाज के लोगों ने गिरजाघर में मोमबत्ती जला कर प्रार्थना की। नीरज मसीह, मैसी, संजय, सनी, शाइलांस आदि मौजूद रहे। उधर, अस्पताल तिराहे स्थित मैथोलिस्ट चर्च, सेंट पॉल चर्च, कैथलिक चर्च में भी क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। गिरजाघरों पर मेले जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed