फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Children will be given albendazole tablet in Muzaffarnagar

बच्चों को दी जाएगी एल्बेंडाजोल की गोली

Tue, 10 Aug 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Children will be given albendazole tablet in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर। जनपद में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा एवं राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस माह के अंतर्गत एक से 19 साल तक के सभी बच्चों के एल्बेंडाजेाल की गोली खिलाई जा रही है। इसके साथ ही पांच वर्ष से कम के सभी बच्चों को ओआरएस के घोल के पैकेट दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय में आयोजित मीडिया कार्यशाला में सीएमओ डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि भारत में बाल्यावस्था में पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों में दस प्रतिशत मृत्यु दस्त के कारण होती है। देश में प्रतिवर्ष लगभग 1.2 लाख बच्चों की दस्त के कारण मृत्यु होती है। दस्त रोग बाल मृत्यु के मुख्य कारणों में से दूसरे स्थान पर है, जिसका उपचार ओआरएस एवं जिंक की गोली मात्र से किया जा सकता है। जनपद में सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत बाल्यावस्था में दस्त के दौरान ओआरएस एवं जिंक के उपयोग के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को आशाओं द्वारा घर-घर जाकर ओआरएस के पैकेट वितरित किए जा रहे हैं। साथ ही दस्त से बचाव व प्रबंधन के बारे में भी अभिभावकों को आशाओं के द्वारा घर घर जाकर जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि जनपद में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस माह भी मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत एक वर्ष से 19 वर्ष तक के आयु के सभी बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए पेट के कीड़ों की गोली एल्बेंडाजोल आशाओं द्वारा घर घर जाकर खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि एक से दो वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली तथा दो वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को पूरी गोली आशाओं के द्वारा खिलाई जाएगी। सीएमओ ने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी अभिभावक अपने बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए स्वास्थ्य विभाग के अभियानों से जुड़कर उन्हें सफल बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed