फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Children who left for school in Khatauli went missing

स्कूल के लिए निकले बच्चे हुए लापता, पुलिस ने किया बरामद

Mon, 20 Sep 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Children who left for school in Khatauli went missing
खतौली में स्कूल के लिए निकले बच्चे हुए लापता
विज्ञापन

खतौली। कस्बे के मोहल्ला देवीदास में स्कूल जाने के लिए निकले चार बच्चे संदिग्ध हालात में लापता हो गए, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। हरसंभव तलाश के बावजूद बच्चे नहीं मिले, जिस पर पुलिस को सूचना दी गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने चारों बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

कस्बे के मोहल्ला देवीदास निवासी संजय ने तहरीर देकर बताया कि उसके चार बच्चे विशाल, अंशिका, किरण व शिखा जैन नगर स्थित प्रभाकर एकेडमी जूनियर हाईस्कूल में पढ़ते हैं। वे रोजाना खुद ही स्कूल जाते हैं और सोमवार को भी घर से स्कूल जाने के लिए रवाना हो गए। कुछ देर बाद स्कूल से कॉल आई कि उनके चारों बच्चे स्कूल नहीं पहुंचे हैं, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तत्काल परिचितों के साथ मिलकर बच्चों की तलाश शुरू की, लेकिन बच्चे नहीं मिले। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। एक साथ चार बच्चे लापता होने पर थाना पुलिस ने आनन-फानन में टीम का गठन कर पूरे कस्बे व बाहरी क्षेत्र में बच्चों की तलाश कराई, जिन्हें कुछ देर बाद सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने चारों बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed