फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Children were fed ice cream, wiped their tears and jumped

बच्चों को आइसक्रीम खिलाई, आंसू पोंछे और लगा दी छलांग

Sun, 20 Mar 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Children were fed ice cream, wiped their tears and jumped
मुजफ्फरनगर : भोपा गंगनहर पर घटना की जानकारी करती पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भोपा(मुजफ्फरनगर)। पारिवारिक कलह में रीना ने बच्चों समेत जान देने का खतरनाक कदम उठाया। पुल से गुजर रहे लोगों ने तीन जिंदगियां बचा ली, लेकिन दो बच्चे डूब गए हैं। गंगनहर में कूदने से पहले महिला ने बच्चों को आइसक्रीम खिलाई। काफी देर तक वह इधर-उधर टहलती रही। इसके बाद आंसू पोंछते हुए आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन

पुलिस को जानकारी मिली है कि संदीप कश्यप मजदूरी करता है। दुल्हेंडी के दिन वह शराब पीकर घर पहुंचा तो पत्नी ने एतराज जताया। इसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद पति ने रीना की पिटाई कर दी। इससे महिला का मन आहत हो गया। शनिवार को वह घर से भोपा में हकीम के पास जाने के लिए कहकर निकली थी। प्राइवेट बस से वह गंगनहर पुल पर ही उतर गई। पहले बच्चों को आइसक्रीम खिलाई और काफी देर तक उन्हें गोद में लिए बैठी रही। कुछ देर वह नहर की पटरी पर भी घूमी और फिर अचानक छलांग लगा दी। महिला का पति संदीप कश्यप राज मिस्त्री है। इन दिनों रोजी रोटी के लिए वह रेहड़ा चलाकर गुजर-बसर करता है।
विज्ञापन

स्थानीय गोताखोर कर रहे तलाश
हादसे के बाद स्थानीय गोताखोर पहुंचे और दोनों बच्चों की तलाश की, लेकिन देर रात तक बच्चों का सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने महिला को किसी तरह शांत किया किया और थाने ले गई। थाने में भी महिला आंसू बहाती रही।

भोपा गंग नहर पटरी पर पूर्व मंत्री योगराज सिंह, विधायक अनिल कश्यप व रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ग

भोपा गंग नहर पटरी पर पूर्व मंत्री योगराज सिंह, विधायक अनिल कश्यप व रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ग- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed