{"_id":"61535bb18ebc3e058c2ef0c2","slug":"children-showcased-their-talent-in-the-talent-hunt-muzaffarnagar-news-mrt55832802","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैलेंट हंट प्रतियोगिता के तीसरे चरण में पहुंचे खतौली के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैलेंट हंट प्रतियोगिता के तीसरे चरण में पहुंचे खतौली के बच्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैलेंट हंट में बच्चों ने प्रतिभा का किया प्रदर्शन
खतौली। बच्चों के टैलेंट को परखने के लिए आयोजित प्रतियोगिता में कुंद कुंद जैन इंटर कॉलेज के चार बच्चों ने तृतीय चरण में पहुंचकर कस्बे का नाम रोशन किया है।
कुंद कुंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनुराग जैन ने बताया कि शासन स्तर पर टैलेंट हंट प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में में तीन चरण थे। जिसमें प्रथम चरण और द्वितीय चरण ऑनलाइन परीक्षा का था। तीसरा चरण साक्षात्कार का था। इस प्रतियोगिता में कुंद कुंद जैन इंटर कालेज से 14 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। प्रथम चरण में बच्चों से सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रश्न पूछे गए। जिन बच्चों के 60 प्रतिशत से अधिक अंक आए उन्हें दूसरे चरण में भेजा गया। दूसरे चरण में बच्चों के पढ़ने वाले विषयों के आधार पर प्रश्न थे। कुंद कुंद जैन इंटर कॉलेज के चार छात्रों शुभम सिंह, बदर अली, नैना और रितिका ने नोएडा में नवीन कुमार जैन और मीनाक्षी जैन सहायक अध्यापिका के साथ साक्षात्कार में प्रतिभाग किया। अध्यापक राजकुमार जैन ने बताया कि 40 बच्चों को पुरस्कार दिया जाएगा। प्रथम पुरस्कार ढाई लाख रुपये, द्वितीय सवा लाख रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 51 हजार रुपये का दिया जाएगा। स्कूल के चारों बच्चों ने साक्षात्कार देकर विद्यालय का नाम रोशन किया है।