मुजफ्फरनगर, खतौली। कस्बे में स्थित अलग-अलग कालेजों में छात्र-छात्राओं को टेबलेट वितरण किया गया। विद्योत्तमा कन्या डिग्री कालेज गंगधाड़ी में टेबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अंतिम वर्ष की 34 छात्राओं टेबलेट दिया गया। टेबलेट वितरण का शुभारंभ डिग्री कालेज के संस्थापक श्रीचंद शास्त्री ने किया। विद्यालय के प्रबंधक अभिषेक वत्स ने छात्राओं को टेबलेट मिलने पर बधाई दी। प्राचार्या कविता वर्मा ने छात्राओं को टेबलेट के सदुपयोग के बारे में बताया। कार्यक्रम में पुष्पलता शर्मा, विनीता शर्मा, नोडल अधिकारी अभिषेक शर्मा, डॉ सारिका शर्मा, निकिता शर्मा, मीनाक्षी का सहयोग रहा।
वही दूसरी ओर पंड़ित छोटन लाल आईटीआई खतौली में भी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नवयुवकों के तकनीकी सशक्तिकरण के लिए टेबलेट वितरण का कार्यक्रम रखा गया। जिसका शुभारंभ श्रीचंद शास्त्री, जनता इंटर कालेज शिवपुरी की पूर्व प्रधानाचार्य पुष्पलता, विनीता शर्मा के द्वारा मॉ शारदा के समक्ष दीप जलाकर किया गया। प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा ने अन्य अतिथियों के साथ मिलकर 60 छात्रों को टेबलेट वितरण किया। कार्यक्रम में रोहित राठी, शक्ति सिंह, अमित कुमार, अरविंद कुमार, प्रभात, देवनारायण शर्मा और भूपेंद्र का सहयोग रहा।