फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Children found less than the registered students in the inspection

निरीक्षण में पंजीकृत छात्रों से कम मिले बच्चे

Wed, 03 Aug 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Children found less than the registered students in the inspection
बीएसए ने विकासखंड सदर तथा नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय महावीर चौक अंग्रेजी माध्यम में मिड-डे मिल की गुणवत्ता की शिकायत
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला ने विकासखंड सदर तथा नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। स्कूलों में बच्चों की संख्या अपेक्षा से कम मिली। कंपोजिट विद्यालय महावीर चौक अंग्रेजी माध्यम में मिड-डे मिल की गुणवत्ता की शिकायत मिली है।
बीएसए शुभम शुक्ला ने कंपोजिट विद्यालय महावीर चौक अंग्रेजी माध्यम का निरीक्षण किया। सभी शिक्षिकाएं उपस्थित मिली। पंजीकृत 103 बच्चों के सापेक्ष 78 बालक-बालिकाएं उपस्थित पाए गए। इंचार्ज अध्यापिका और बच्चों ने बताया कि आपूर्तिकर्ता एनजीओ की ओर से बीच-बीच में खाना अच्छा नहीं दिया जा रहा है। इंचार्ज अध्यापिका को निर्देशित किया गया कि जिस दिन खाना अच्छा नहीं आता है, उसकी तिथि नोट कर लें। निर्धारित मेन्यू के अनुसार बच्चों को ताहरी और दूध उपलब्ध कराया गया। सभी आवश्यक टोल फ्री नंबर तथा जनपद के उच्चाधिकारियों के मोबाइल नंबर विद्यालय की दीवार पर पेंट कराए जाने के आदेश दिए। बाल वाटिका तथा निपुण भारत आदि कार्यक्रमों का क्रियान्वयन पाया गया।
विज्ञापन

कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय सूजडू के निरीक्षण में सहायक अध्यापिका सुमन रानी अवकाश पर मिली। सहायक अध्यापिका शालिनी अग्रवाल दो दिन के अवकाश पर पाई गई। सहायक अध्यापिका अमीर बेगम आकस्मिक अवकाश पर, समरीन अनुदेशिका एक अगस्त से और शिक्षामित्र सानिया जैदी तीन अगस्त से अवैतनिक अवकाश पर हैं। अन्य समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित मिले। पंजीकृत 467 बच्चों के सापेक्ष 334 बालक बालिकाएं उपस्थित पाए गए। प्राथमिक विद्यालय दो सूजडू में कार्यरत अरसला इकबाल उर्दू अध्यापिका दो फरवरी से 19 अगस्त तक के मातृत्व अवकाश पर, सहायक अध्यापक अनिल कुमार राजकीय संप्रेक्षण ग्रह से संबद्ध है, प्रधानाध्यापिका सहित अन्य चार शिक्षिकाएं एवं दो शिक्षा मित्र उपस्थित पाए गए। पंजीकृत 204 बच्चों के सापेक्ष 102 बालक बालिकाएं उपस्थित पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed