फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Children are fed vitamin A spice

Muzaffarnagar News: बच्चों को पिलाया विटामिन ए का घोल

Wed, 16 Aug 2023 05:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Aug 2023 05:00 PM IST
विज्ञापन
Children are fed vitamin A spice
सीएमओ ने जिला महिला चिकित्सालय में फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। जिल में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से टीकाकरण के साथ-साथ विटामिन ए संपूर्ण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने जिला महिला चिकित्सालय में फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद बच्चों को विटामिन ए का घोल पिलाया गया।


नौ माह से पांच साल तक के बच्चों के लिए विटामिन ए संपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत बच्चों को विटामिन ए का घोल पिलाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि हर साल दो चरणों में छह माह के अंतराल पर विटामिन ए संपूर्ण कार्यक्रम चलाया जाता है। यह अभियान एक माह तक चलेगा। इसमें नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक से आच्छादित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विटामिन ए एक वसा में घुलनशील विटामिन है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि बच्चों को विटामिन ए की निर्धारित नौ खुराक दिए जाने से उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोत्तरी होती है और वे स्वस्थ व पोषित रहते है। इस मौके पर सहायक जिला प्रतिरक्षण अधिकारी प्रदीप शर्मा, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. गीतांजलि वर्मा, डॉ. मुकेश उपाध्याय, डॉ. ईशा गोयल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed