{"_id":"5f4e95ff8ebc3e53973bb1ff","slug":"child-falls-in-hindon-river-due-to-sliding-foot-muzaffarnagar-news-mrt499175512","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैर फिसलने से हिंड़न नदी में गिरा किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैर फिसलने से हिंड़न नदी में गिरा किशोर
विज्ञापन
पैर फिसलने से बालक हिंडन नदी में गिरा
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। दोस्तों के साथ मछली पकड़ने गया बालक पैर फिसलने से हिंडन नदी में गिर गया। दोस्तों के शोर मचाने पर ग्रामीण व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सूचना मिलते ही एसडीएम व ईओ भी मौके पर पहुंच गए। गोताखोर नदी में बालक की तलाश में जुटे हैं।
नई बस्ती निवासी जुल्फक्कार उर्फ जुल्लू का 13 वर्षीय बेटा दानिश मंगलवार दोपहर एक बजे दो दोस्तों के साथ हिंडन नदी में मछली पकड़ने गया था। मछली पकड़ते समय पैर फिसलने के कारण दानिश नदी में गिर गया। उसके दोनों दोस्त शोर मचाते हुए भाग गए। बच्चों के शोर मचाने पर खेत में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों व ग्रामीणों की सहायता से बालक की नदी में तलाश की। सूचना मिलते ही एसडीएम कुमार भूपेंद्र, सीओ गिरिजा शंकर त्रिपाठी व अधिशासी अधिकारी ओमगिरि भी सफाई कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक बालक की तलाश जारी थी। पुलिस ने बताया कि जिला मुख्यालय से गोताखोर की स्पेशल टीम को बुलवाया गया है।