फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Child dies after being hit by school bus

स्कूल बस की चपेट में आने से बच्चे की मौत, चार घंटे नहीं उठाने दिया शव

Sat, 15 Oct 2022 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
Child dies after being hit by school bus
भोपा क्षेत्र में घटनास्थल पर इकट्ठा ग्रामीणों की भीड़ व मौके पर खड़ी बस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भोपा (मुजफ्फरनगर)। गांव सीकरी में दादा और पड़ोसी बच्चों के साथ गली में जा रहे बालक अम्मान (5) की एक स्कूली बस की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने चार घंटे तक पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। इस दौरान बस में तोड़फोड़ और चालक को पीटने की कोशिश की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से बचाकर पुलिस ने चालक को तीन घंटे तक बस में बैठाए रखा।
विज्ञापन

पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसा शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे हुआ और हादसे के वक्त बस थाना छपार के गांव बसेड़ा स्थित एक स्कूल में बच्चों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही अब्दुल सत्तार का पुत्र अम्मान अपने दादा अतुर्रहमान और पडोस के बच्चों के साथ घर के बाहर गली में जा रहा था। अम्मान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को देखकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। भीड़ ने हंगामा कर दिया। हादसे की सूचना पर ककरौली,मीरापुर, रामराज थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक के चाचा इस्तकार ने चालक देवेंद्र निवासी गांव नगला दुहेली, पुरकाजी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।
विज्ञापन

दो स्कूटी सवार भी चपेट में आने से बचे
ग्रामीणों ने बताया कि चालक लापरवाही से बस चल रहा था, हादसे से पहले स्कूटी सवार दो युवक भी गांव में बस की चपेट में आने से बच गए थे। इससे भी ग्रामीणों में गुस्सा था। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बस में सवार बच्चों को अभिभावकों को बुलाकर उनके साथ भेजा गया। हादसे से अम्मान के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा-
एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने कहा कि मृतक बच्चे के चाचा ने बस चालक ने मुकदमा दर्ज कराया हैं। बस- चालक को पकड़ लिया हैं।

बच्चे की मौत के बाद विलाप करती परिवार की महिलाएं।

बच्चे की मौत के बाद विलाप करती परिवार की महिलाएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मृतक बच्चे अम्मान का फाइल फोटो।

मृतक बच्चे अम्मान का फाइल फोटो।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

पुलिस हिरासत में बैठा बस का चालक ।

पुलिस हिरासत में बैठा बस का चालक ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

सीकरी में बच्चे की मौत के बाद मौके पर जाते एसपी देहात,सीओ व थाना प्रभारी निरीक्षक।

सीकरी में बच्चे की मौत के बाद मौके पर जाते एसपी देहात,सीओ व थाना प्रभारी निरीक्षक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed