फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Child death due to current

करंट लगने से बच्चे की मौत

Sun, 16 Apr 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 16 Apr 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
Child death due to current
खतौली कोतवाली में हंगामा करती वाल्मीकि समाज की महिलाएं। - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर के गांव सिखरेड़ा में आठ वर्षीय बच्चे की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने जौली मार्ग पर जाम लगा कर अपनी नाराजगी का इजहार किया। एसडीएम सदर रेनु सिंह ने पीड़ित परिजनों को पांच लाख रुपये का मुआवजा दिलाए जाने का प्रदर्शनकारियों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया। 
विज्ञापन

 

सिखेड़ा क्षेत्र के गांव सिखरेड़ा मेें शिया मस्जिद के पास रहने वाले इरफान उर्फ छोटा का आठ साल का बेटा सुफियान शनिवार की सुबह आठ बजे घर से बाहर सड़क पर खेलने चला गया। सुफियान बच्चों के साथ सड़क पर खेलने लगा। घर के पास ही बिजली के तार टूटे पड़े हुए थे। तारों की चपेट में आकर सुफियान झुलस गया। परिवार के लोग आनन-फानन में सुफियान को लेकर जिला अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। 

विज्ञापन

 

गुस्साए ग्रामीणों ने जौली रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर सिखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। ग्रामीण पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाए जाने की मांग पर अड़ गए। एसडीएम सदर रेनु सिंह व सीओ मणिलाल मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिजनों को पांच लाख का मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर घंटों बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक परिवार की ओर से अभी तक विद्युत निगम के विरुद्ध कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed