फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chief Minister honored farmers and women

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - किसानों और महिलाओं को किया सम्मानित

Tue, 13 Feb 2024 03:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 13 Feb 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister honored farmers and women
- लखपति दीदी, समूह की महिलाओं को दिया प्रशस्ति पत्र
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम परिक्रमा यात्रा के शुभारंभ पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी किसानों और महिलाओं को सम्मानित किया। उन्होंने लखपति दीदी, समूह चलाने वाली महिलाओं प्रशस्ति पत्र दिए।
जिले में समूह के माध्यम से एक लाख साल से अधिक की आय करने वाली लखपति दीदी लक्ष्मी देवी, पूनम, सीमा देवी को सम्मानित किया। समूह चलाने वाली महिलाओं अरुणा, तारावती, ममतेश, गीता, अनीता, रेखा, राजकुमारी को सम्मानित किया। इस अवसर पर कृषि विभाग की योजनाओं के पात्रों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।
विज्ञापन


इन किसानों को किया गया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के सात किसानों को सम्मानित किया। इनमें जड़ौदा के सत्यप्रकाश, सलेमपुर के भूपेंद्र, करवाड़ा के हरेंद्र, लड़वा के नरेंद्र, भायगी के प्रमोद, शुक्रताल के अनुराज और ज्ञान सिंह शामिल रहे। पीएम कुसुम सोलर पंप योजना के लाभार्थी लड़वा के कुलदीप कुमार, अलीपुर कलां के विपिन कुमार, गांव अभिपुरा के अभिषेक सैनी को सम्मानित किया गया। फार्म मशीनरी बैंक योजना में जटमुझेड़ा के किसान प्रदीप कुमार, करवाड़ा के विजय बालियान, रामपुर के नरेंद्र कुमार, जानसठ के साहब सिंह सैनी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें भी सीएम ने दिया सम्मान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कस्टम हायरिंग सेंटर कृषि यंत्र के लिए चयनित लाभार्थी खरड़ के अमरपाल सिंह, सिंभालकी के ओमसिंह, सिसौली के महावीर सिंह, बुढ़ीनाकलां की संतोष देवी को सम्मानित किया। फसल अवशेष प्रबंधन में शुक्रताल की पूनम और कंवरपाल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed