फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chhoturam Degree College

छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया

Wed, 23 Oct 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Chhoturam Degree College
चौधरी छोटूराम कॉलेज में शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। छोटूराम डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों का कैंप लगाया गया। सड़क सुरक्षा सप्ताह एवं यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई और सभी को वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र आदि सभी कागज पूरे रखने के लिए कहा गया।

प्राचार्य डॉ नरेश कुमार मलिक ने बताया कि जीवन में नैतिक मूल्य अपनाना बड़ा ही जरूरी है। बिना नैतिक मूल्य के जीवन व्यर्थ है। छात्र-छात्राओं को अनुशासन में रहते हुए सरकार के नियमों का पालन करना चाहिए। सड़क सुरक्षा सप्ताह का उद्देश्य यातायात नियमों का पालन करना है। यातायात के नियम हमारे हित के लिए हैं। यह बात हम सबके दिमाग में होनी चाहिए। राष्ट्रीय सेवा योजना के डॉ एसके सिंह, डॉ गिरिराज किशोर, डॉ आईडी शर्मा, डॉ हरिओम शर्मा, डॉ विजय कुमार ढाका, डॉ संदीप कुमार, गौरव जैन, डा सुभाष कुमार, कृष्ण कुमार डॉ केपी मलिक, नरेश कुमार परुथी का सहयोग रहा। 23 अक्तूबर को एक जागरूकता रैली महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर महावीर चौक ,प्रकाश चौक, झांसी रानी, मीनाक्षी चौक, केशव पुरी से होते हुए चौधरी छोटूराम महाविद्यालय पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed