{"_id":"5fb568368ebc3ec5ee58d278","slug":"chhath-festival-will-be-celebrated-in-mansoorpur-mill-muzaffarnagar-news-mrt511533599","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंसूरपुर मिल में मनाया जाएगा छठ पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंसूरपुर मिल में मनाया जाएगा छठ पर्व
विज्ञापन
मंसूरपुर मिल में मनाया जाएगा छठ पर्व
मंसूरपुर। सूर्योपासना के पर्व छठ की शुरुआत हो गई है।
बुधवार को महिलाओं ने व्रत रखकर नहाए खाए पर्व मनाया। महिला विमलेश, मंजू, रानी तिवारी ने बताया कि नहाए खाए पर्व पर महिलाएं शुद्ध शाकाहारी बिना प्याज, लहसुन से बना हुआ भोजन करती हैं। विशेष रूप से आज के दिन चावल, चने की दाल और लौकी की सब्जी बनाई जाती है। व्रत रखने वाली महिलाएं आज से ही साफ सफाई का ध्यान रखते हुए किसी लकड़ी के तख्त या जमीन पर सोती हैं। बृहस्पतिवार को छोटी छठ पर्व है, जिसे खरना भी कहा जाता है, मनाया जाएगा।
मंसूरपुर शुगर मिल परिसर में छठ पूजन की तैयारी की गई है। मिल परिसर में छोटा तालाब तैयार किया गया है, जहां पूजा होगी। 20 नवंबर शुक्रवार को श्रद्धालु महिलाएं व्रत रखकर छठ मैया की पूजा-अर्चना करेंगी। रानी तिवारी ने बताया कि इस बार कोरोना काल के चलते भव्य आयोजन नहीं किया जाएगा। मंसूरपुर मिल में ही खतौली शुगर मिल से भी परिवार पूजन के लिए आएंगे।