फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chetna champion in three thousand meters race

मंडलीय खेलों की तीन हजार मीटर दौड़ में चेतना चैंपियन

Wed, 09 Nov 2022 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Chetna champion in three thousand meters race
मंडल स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता के शुभारंभ पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- डीएवी इंटर कॉलेज में शुरू हुई माध्यमिक विद्यालयों की 23वीं मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन

- शामली की खुशी द्वितीय और सहारनपुर की सिमरन शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। माध्यमिक विद्यालयों की 23वीं मंडलीय बालक-बालिका शैक्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। सीनियर बालिका वर्ग की तीन हजार मीटर दौड़ में मुजफ्फरनगर की चेतना प्रथम, शामली की खुशी द्वितीय और सहारनपुर की सिमरन शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
आर्य समाज रोड स्थित डीएवी इंटर कॉलेज में खेलों का रंगारंग आगाज हुआ। मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक राणा सहस्रांशु कुमार सुमन, विशिष्ट अतिथि त्रिवेणी शुगर मिल खतौली के उपाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार ने शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा और संयोजिका आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या कुसुमलता ने बताया कि 800 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में निर्जन, अन्नू और वर्षा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। बालक वर्ग में अंशुल, उस्मान और उवेश ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। सीनियर बालक वर्ग में रोहित गोस्वामी प्रथम, शोएब द्वितीय और अक्षय तृतीय रहे। 600 मीटर सब जूनियर बालक वर्ग में अनुज ने प्रथम, प्रियांशु ने द्वितीय और कुलदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में गार्गी, अशिका चौधरी और विधि ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर कब्जा किया। अन्य प्रतिस्पर्धाएं बृहस्पतिवार को आयोजित होंगी।
विज्ञापन

खेलों से आगे बढ़ने का जज्बा पैदा होता है : सहस्रांशु
प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक राणा सहस्रांशु कुमार सुमन मुख्य अतिथि और त्रिवेणी शुगर मिल्स खतौली के वाइस प्रेसीडेंट डॉ अशोक कुमार विशिष्ट अतिथि रहे। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने कहा कि सभी खेल ईमानदारी के साथ होने चाहिए। छात्र-छात्राओं में खेलो में भाग लेने से आगे बढ़ने का जज्बा पैदा होता है। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि अतिथियों को स्मृति चिन्ह, शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनमोहा
जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अतिथियों ने सराहना की। देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

यह रहे मौजूद
इस अवसर पर सहारनपुर के जिला विद्यालय निरीक्षक रविदत्त, बीएसए शुभम शुक्ला, शैलेंद्र कुमार त्यागी, शिव कुमार यादव, बृजेश कुमार, सोहनपाल राकेश कुमार, डॉ राजेश कुमारी, डॉ विनीत चौहान, जितेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, डॉ कंचन प्रभा शुक्ला, सारिका जैन, सुमित्रा सिंह, अजय राठी, मदन पाल, योगेंद्र कुमार, रामअवतार शर्मा, डॉ रणवीर सिंह, यतेंद्र धीर, हरपाल सिंह आदि रहे। प्रतियोगिता सचिव प्रमोद कुमार, क्रीड़ा प्रभारी सत्यकाम तोमर व्यायाम शिक्षक, नरेश शर्मा, योगेंद्र मलिक, अमर पाल सिंह, कृपाल सिंह, मोहर सिंह, राहुल कुशवाहा, विपिन त्यागी, गया प्रसाद प्रजापति, नीरज कुमार, बबिता राणा, रचना रावत, विनुज कुमार, नितिन, रवि, सुधीर कुमार का सहयोग रहा। संचालन अरुण कुमार और भारत भूषण अरोरा ने किया।

डीएवी इंटर कालेज में मंडल स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता के शुभारंभ पर  संयुक्त शिक्षा निदेशक राणा स?

डीएवी इंटर कालेज में मंडल स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता के शुभारंभ पर संयुक्त शिक्षा निदेशक राणा स?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

डीएवी इंटर कालेज में मंडल स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता शुभारंभ पर मौजुद छात्राएं।

डीएवी इंटर कालेज में मंडल स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता शुभारंभ पर मौजुद छात्राएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed