फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Checking in prison

जेल में प्रशासन ने चलाया चेकिंग अभियान

Tue, 05 Jan 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 05 Jan 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Checking in prison
मुजफ्फरनगर। जिला कारागार में रोजाना फोन चलने और मारपीट की सूचनाएं मिलने पर मंगलवार को एसपी सिटी ने भारी पुलिस फोर्स के साथ छापा मारा। कार्रवाई के दौरान जेल के हर कोने और बंदियों के सामान की सघनता के साथ चेकिंग की गई। बंदियों से माचिस, लाइटर और कट्टन आदि बरामद की गई।
विज्ञापन


जिला कारागार में बंदियों के बीच चल रही गुटबाजी के कारण रोजाना होने वाली  मारपीट और फोन चलने की सूचना पर एसपी सिटी प्रदीप गुप्ता ने मंगलवार को जेल में सघन चेकिंग अभियान चलवाया। दोपहर तीन बजे एडीएम-ई मनोज कुमार, सीओ सिटी डा. तेजबीर सिंह, सीओ मंडी अरुण कुमार सिंह, नई मंडी कोतवाली रजीव गुप्ता, शहर कोतवाल चमन सिंह चावड़ा, एसओ सिविल लाइन चंद्रकिरण यादव पीएसी और भारी फोर्स के साथ जिला कारागार पहुंचे।
विज्ञापन


अधिकारियों ने जेल के चप्पे-चप्पे की तलाशी कराई। बैरकों में बंदियों के सामान को खोल-खोल कर देखा गया। भारी फोर्स को देखकर जेल प्रशासन और बंदियों में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि काफी दिनों से जेल में झगड़े और फोन चलने की सूचनाएं मिल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कचहरी के तीनों गेट बंद कर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। एसपी सिटी प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में मंगलवार को शहर में कचहरी के तीनों गेट के पास पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। अधिकारियों को सूचना मिली थी कि कचहरी में कोई घटना हो सकती है।


अधिकारियों ने तुुरंत कचहरी के आसपास काफी संख्या में फोर्स तैनात कर दिया और चेकिंग शुरू की। पुलिस ने तीनों गेट से गुजरने वाले लोगों की, कचहरी परिसर में घूम रहे संदिग्धों की, बाइक और कारों की तलाशी ली। कचहरी के गेटों से बाहर सड़क पर हो रही तलाशी को लेकर लोगोें में हड़कंप मच गया। कई घंटे तक पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed