फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Checking in city

शहर में चला सघन चेकिंग अभियान

Thu, 19 Nov 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Checking in city
रात्रि में गश्त करते आरआरएफ के जवान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शहर में चला सघन चेकिंग अभियान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पड़ोसी जनपद सहारनपुर में बांग्लादेशी नागरिकों की गिरफ्तारी के बाद जनपद में बुधवार रात सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। एसएसपी अभिषेक यादव ने अभियान की कमान संभालते हुए ड्यूटियां चेक कर पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी के आदेश पर शहर के तीनों थाना प्रभारियों ने शहर में पैदल गश्त करते हुए अपने क्षेत्र के होटल व सराय आदि चेक कर वहां रुके हुए लोगों की जांच की। सिविल लाइंस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर डीके त्यागी, सिटी कोतवाली इंस्पेक्टर अनिल कपरवान व मंडी इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने टीम के साथ क्षेत्र के सभी होटलों में पहुंचकर संचालकों को वहां ठहरने वाले लोगों का सत्यापन करने के निर्देश दिए। उधर, कचहरी परिसर में भी बुधवार को एसपी क्राइम दुर्गेश कुमार सिंह के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान खुफिया विभाग की टीम के साथ ही डॉग स्क्वॉड और पुलिस टीम भी साथ रही। अभियान के दौरान कचहरी परिसर में संदिग्ध लोगों की जांच करने के साथ ही वाहनों की भी चेकिंग की गई। हालांकि पूरे अभियान के दौरान कोई संदिग्ध पुलिस टीम के हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed