फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   CHC in-charge scuffle in roadways bus

रोडवेज बस में सीएचसी प्रभारी से हाथापाई, बदसलूकी

Mon, 16 Mar 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
CHC in-charge scuffle in roadways bus
रोडवेज बस में सीएचसी प्रभारी से हाथापाई, बदसलूकी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना सीएचसी के चिकित्साधिकारी से रोडवेज बस परिचालक ने ओपन एडेड कार्ड से टिकट बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद हाथापाई और बदसलूकी की। चिकित्साधिकारी ने डायल-112 को कॉल की, जिस पर आरोपी परिचालक फरार हो गया। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

शहर के मोहल्ला रामलीला टिल्ला निवासी डॉ संजीव सैनी बुढ़ाना सामुदायिक चिकित्सा केंद्र पर चिकित्साधिकारी पद पर कार्यरत हैं। डॉ संजीव सैनी ने तहरीर देकर बताया कि वे शनिवार दोपहर 2.40 बजे ड्यूटी पूरी कर घर लौटने के लिए मुजफ्फरनगर डिपो की अनुबंधित रोडवेज बस में सवार हुए थे। बस में उन्होंने परिचालक को ओपन एडेड कार्ड देकर टिकट बनाने के लिए कहा, जिससे परिचालक ने इंकार करते हुए नकद रुपये देकर टिकट लेने के लिए कहा। कार्ड वैलिड बताते हुए डॉक्टर ने एआरएम से परिचालक से बात करने को कहा, लेकिन उसने इंकार करते हुए डॉक्टर से बदसलूकी कर दी। विरोध किए जाने पर आरोपी ने सीएचसी प्रभारी से हाथापाई कर दी। इस पर डॉक्टर ने डायल-112 पर सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी परिचालक धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित चिकित्साधिकारी ने मामले में उमरपुर चौकी पर घटना की तहरीर देने के साथ ही एआरएम मुजफ्फरनगर से भी लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed