फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chauri-Chaura Centenary Celebration Muzaffarnagar

देश के लिए बलिदान होने वाले शहीदों के परिजन सम्मानित

Fri, 05 Feb 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Chauri-Chaura Centenary Celebration Muzaffarnagar
नुमाइश मैदान में शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित करतीं डीएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
देश के लिए बलिदान होने वाले शहीदों के परिजन सम्मानित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चौरी-चौरा शताब्दी समारोह में देश के लिए सर्वस्व बलिदान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया गया। इसी कड़ी में चीन एवं पाकिस्तान से युद्ध के दौरान शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया गया। जीआईसी मैदान से प्रभात फेरी निकाली गई। नुमाइश ग्राउंड में सामूहिक वंदेमातरम् के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
बृहस्पतिवार को सुबह 8.30 बजे जीआईसी मैदान से प्रभात फेरी का शुभारंभ हुआ। महावीर चौक, मीनाक्षी चौक होते हुए नुमाईश मैदान कार्यक्रम स्थल पर जाकर प्रभात फेरी संपन्न हुई। देशभक्ति गीतों का प्रयोग करते हुए सुमधुर गायन किया गया। शहीद स्थलों, स्मारकों, उनकी प्रतिमाओं पर फूलों से साज सज्जा की गई। नुमाइश मैदान में चौरी-चौरा शताब्दी समारोह का शुभारंभ शहीद स्मारक पर पुष्पाजंलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम का सामूहिक गायन हुआ। शताब्दी समारोह के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों धन्नो पत्नी स्व. बारू, ग्राम बिटावदा, हुकमोवती पत्नी स्व. श्रद्धानंद ग्राम छपार, धर्मकौर पत्नी स्व. अभय राम, ग्राम पट्टी चौधरान सिसौली, कमला पत्नी स्व. विष्णुदत्त, साकेत, शीला पत्नी स्व. दिलेराम, ग्राम सिकंदरपुर को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इसी प्रकार आपरेशन विजय कारगिल युद्ध-1999 के शहीदों, जिनमें शहीद अमरेश पाल ग्राम बेलड़ा, शहीद रिजवान ग्राम विज्ञाना, शहीद सतीश कुमार ग्राम फुलत के अलावा शहीद सुभाष चंद्र ग्राम तुलसीपुर, शहीद सुरेंद्र पाल ग्राम सोरम, शहीद राजीव कुमार ग्राम बामनहेड़ी, शहीद मनोज कुमार ग्राम कुटबी, शहीद वरुण सिंह, ग्राम बुढीना कलां, शहीद नसीम अली ग्राम कल्याणपुर, भारत-पाक युद्ध-1971 में शहीद हुए धर्मपाल सिंह ग्राम कूकड़ा, शहीद राधेश्याम ग्राम बरला, शहीद खचेडू सिंह ग्राम बामनहेड़ी, भारत चीन युद्ध के शहीद रामदास सिंह ग्राम दूधाहेड़ी, शहीद प्रशांत शर्मा ग्राम खांजापुर के परिवारजनों को सम्मानित किया गया। स्कूलों के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। देश भक्ति गीतों से माहौल के देशप्रेम मय बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलईडी वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शताब्दी समारोह का ऑनलाइन शुभारंभ और उद्बोधन का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में विधायक खतौली विक्रम सैनी, पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, डीएम सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी अभिषेक यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, एडीएम वित्त आलोक कुमार, एसडीएम दीपक कुमार, अजय अम्बष्ट, डीआईओएस गजेंद्र कुमार सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

रिमझिम फुहार के बीच डटे रहे बच्चे
मुजफ्फरनगर। कार्यक्रम के दौरान कई बार मौसम खराब हुआ। रिमझिम फुहार के बीच भी बच्चे कार्यक्रम में जमे रहे। खास बात यह रही कि स्वतंत्रता सेनानियों की जो पत्नी जीवित हैं, उनकी आयु काफी ज्यादा है, इसके बावजूद भी वह कार्यक्रम में मौजूद रही। हालांकि जिले में अब कोई भी स्वतंत्रता सेनानी जीवित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed