{"_id":"621fb4bbeb8fdb4d7141b807","slug":"chaukda-s-student-dies-under-mysterious-circumstances-muzaffarnagar-news-mrt578998412","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकड़ा की छात्रा की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकड़ा की छात्रा की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकड़ा की छात्रा की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत
मुजफ्फरनगर, चरथावल। चरथावल इंटर कॉलेज में परीक्षा देकर घर लौटी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन आनन फानन में अंतिम संस्कार के लिए शव को ले जा रहे थे, इसी बीच रास्ते में रोककर पुलिस ने कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रथम दृष्टया मौत का कारण फांसी लगना बताया है। पुलिस मामले में पिता से पूछताछ करने में जुटी है।
बुधवार को चौकड़ा निवासी कक्षा 11 की छात्रा चरथावल कस्बे में परीक्षा देने गई थी। पेपर के बाद करीब एक बजे छात्रा घर लौटी थी। इसी बीच करीब 2.30 बजे उसकी मौत की खबर फैल गई। मृतका की मां घटना के वक्त खेत में गन्ने की छिलाई करने गई थी और पिता घर से बाहर था। घर वापस आने पर बेटी को मृत अवस्था में देखा। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर श्मशान घाट जा रहे थे, लेकिन किसी ग्रामीण द्वारा छात्रा की हत्या करने की सूचना पुलिस को दे दी। कार्यवाहक थाना प्रभारी विष्णु कुमार गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गांव के बस स्टैंड पर के समीप अंतिम यात्रा को रूकवाया और मौत के कारणों के बारे में परिजनों से पूछताछ शुरू की। शक होने के बाद शव को रास्ते से ही कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतका के पिता ने बेटी की मृत्यु फांसी लगाकर होना बताया। पुलिस ने बताया मृतका के शरीर पर चोट के निशान मौजूद थे। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का संभावित कारण मालूम हो पाएगा। घटना की सही जानकारी जुटाने के लिए पिता पूछताछ की जा रही है।