{"_id":"5dd2e82c8ebc3e54b1219b2d","slug":"chaudhary-kabul-singh-s-121st-birth-anniversary-in-village-soram-muzaffarnagar-news-mrt454307468","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कारों और संस्कृति को संरक्षित करती है खाप व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कारों और संस्कृति को संरक्षित करती है खाप व्यवस्था
विज्ञापन
शाहपुर के गांव सोरम में चौधरी कबूल सिंह की जयंती पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करते खाप चौधरी ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
संस्कारों और संस्कृति को संरक्षित करती है खाप व्यवस्था
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव सोरम में सर्वखाप मंत्री चौधरी कबूल सिंह की 121वीं जयंती सामाजिक सद्भावना व जनचेतना दिवस के रूप में मनाई गई। यज्ञ के साथ सर्वखाप को मजबूत करने के लिए विचार गोष्ठी आयोजित की गई । गोष्ठी में खाप चौधरियों ने कहा कि खाप व्यवस्था लोकतांत्रिक व्यवस्था का ही एक हिस्सा है, जो समाज में संस्कृति एवं संस्कारों को संरक्षित करने का कार्य करती है।
शाहपुर ब्लॉक के गांव सोरम में सर्वखाप मंत्री चौधरी कबूल सिंह की 121 वीं जयंती सामाजिक सद्भावना व जन चेतना दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान आयोजित विचार गोष्ठी में निर्वाल खाप के चौधरी राजवीर सिंह निर्वाल ने कहा कि समाज बुनियादी रूप से संगठित व संस्कारवान हो। इसके लिए बदलते परिवेश में खापों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभानी होगी। सोरम गांव द्वारा दशकों से देश व समाज हित के लिए किए गए कार्य को भुलाया नहीं जा सकता। साथ ही सोरम गांव के बिना सर्वखाप पंचायत की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती। खाटियान खाप के चौधरी सहेंद्र सिंह ने कहा कि समाज में कुरीतियों को दूर करने के साथ शिक्षा और स्वास्थ्य आज प्राथमिक जरूरत है। स्वस्थ व शिक्षित समाज से ही देश प्रगति करेगा। कुण्डू खाप के चौधरी उपेंद्र सिंह ने कहा कि सर्वखाप सामाजिक समन्वय बनाने के साथ व्यवस्थित तरीके से काम करती है । हुड्डा खाप के चौधरी जितेंद्र सिंह ने कहा कि सर्वखाप पंचायत में जो निर्णय होते हैं, उन पर अमल होना बेहद जरूरी है। तालियान खाप के चौधरी सुधीर तालियान ने कहा कि सर्वखाप पंचायत व्यवस्था की मजबूती के लिए सोरम गांव का संगठित व मजबूत होना बेहद जरूरी है । कोई भी सामाजिक परेशानी होने पर समाज सोरम की ऐतिहासिक सर्वखाप पंचायत की ओर देखता है । देशवाल खाप के चौधरी शरनवीर सिंह ने कहा कि आगे होने वाली सर्वखाप पंचायत व गोष्ठियों में खाप चौधरियों के अलावा खापों के लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए, जिससे सर्वखाप समाज को जागृत करने का कार्य कर सके। भाजपा नेता यशपाल बालियान ने कहा कि सर्वखाप पंचायत ने दिल्ली व उसके पास के क्षेत्रों में जो कार्य किए वह अभूतपूर्व है। हमें आगे इसका अनुसरण करना होगा। अध्यक्षता राजपाल सिंह व संचालन यशपाल बालियान ने किया ।
प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
शाहपुर। सभी खाप चौधरियों व थांबेदारों के अलावा लोगों ने सर्वखाप मंत्री चौधरी कबूल सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया। बाद में एक यज्ञ आयोजित किया गया। यज्ञ के यजमान सर्वखाप मंत्री चौधरी सुभाष बालियान व यज्ञ ब्रह्मा डॉ सत्यवीर आर्य रहे।
विज्ञापन
गोष्ठी में चौरासी के चौधरी रहे मौजूद
शाहपुर। गोष्ठी में बत्तीसा खाप के चौधरी उदयवीर सिंह के पुत्र विजय चौधरी, थांबेदार राजवीर सिंह मलिक लांक, सौदान सिंह हरसौली, चौधरी मांगेराम सोरम, विकास पंवार, रविंद्र सिंह चाहर, विजयदीप पंधाल हरियाणा, जगमेंद्र सिंह मलिक हरियाणा के अलावा विभिन्न समाज जिनमें दर्जी समाज के श्रीचंद रूहेला, गुसाईं समाज के राजेंद्र गोस्वामी , नाई समाज के भूषण सिंह , स्वर्णकार समाज के विनोद कुमार, रेशपाल, सुभाष धीमान , रामनाथ शर्मा, राकेश कश्यप, समयदीन, ब्रह्मपाल, योगेश , सुशील, हरी सिंह आदि चौरासी के चौधरी मौजूद रहे। ग्राम प्रधान करणवीर सिंह , पूर्व प्रधान सुधीर चौधरी , मास्टर रामपाल सिंह , भूपेंद्र बालियान , अजेंद्र सिंह , रामभजन , हरपाल सिंह व जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।