फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Charthawal-Muzaffarnagar road turned into potholes due to rain

बारिश से चरथावल-मुजफ्फरनगर मार्ग गड्ढों में तब्दील

Sat, 21 Aug 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Charthawal-Muzaffarnagar road turned into potholes due to rain
चरथावल-मुजफ्फरनगर मुख्यमार्ग मार्ग पर दधेडू में निकासी नहीं होने से बारिश में गड्ढों में भरे पा? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर/चरथावल। बारिश के कारण चरथावल-मुजफ्फरनगर मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे में जलभराव से परेशान लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

खस्ताहाल मुख्यमार्गों पर बड़े-बड़े गड्ढों ने तालाब का रूप ले लिया है। इस मार्ग से वाहनों का निकलना परेशानी का सबब बना गया है। वहीं, दधेडू कला गांव में जलभराव से किसानों को पैदल निकलना दूभर हो गया है। किसानों को चारा लाने में समस्या उत्पन्न हो गई है। चरथावल कस्बे में बीमारी की दवा गोटा मुर्दापट्टी मोहल्ले में सड़क पर पानी भरने से आमजन को परेशान होना पड़ा। कस्बे में चरथावल-थानाभवन मार्ग पर चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज के पास कई जगह बने गड्ढे तालाब नन गए है। मुख्य सड़क पर गुजरने वाले लोगों खासकर विद्यार्थियों को दिक्कतों में इजाफा हो रहा है। गंदगी और सड़े पानी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है।

लुहारी खुर्द के ग़ालिब मोहम्मद तनवीर, अमन, सुशील आदि का कहना है कि लोक निर्माण विभाग चरथावल-थाना भवन एवं मुजफ्फरनगर मुख्य मार्ग अधिकांश खस्ताहाल हो चुकी है। लोक निर्माण विभाग टूटी सड़कों को ठीक कराने की जहमत नहीं उठा रहा ह। चरथावल-रोहाना मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे आए दिन हादसों को आमंत्रण दे रहे है। उधर न्यामू गांव में एक बिश्वा महिला के कच्चे मकान की छत गिरने ने नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed