{"_id":"6303bcc3a04f30539b5336f6","slug":"charges-framed-against-15-including-former-mla-in-alnoor-meat-factory-case-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अलनूर मीट फैक्टरी के मामले में पूर्व विधायक सहित 15 पर आरोप तय, पांच सितंबर को होगी अगली सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अलनूर मीट फैक्टरी के मामले में पूर्व विधायक सहित 15 पर आरोप तय, पांच सितंबर को होगी अगली सुनवाई
Mon, 22 Aug 2022 10:58 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 22 Aug 2022 10:58 PM IST
सार
अलनूर मीट फैक्टरी में तोड़फोड़ के मामले में पूर्व विधायक उमेश मलिक सहित अन्य आरोपी सोमवार को कोर्ट में पेश हुए। वहीं मलिक समेत 15 आरोपियों पर आरोप तय हो गए हैं।
विज्ञापन
अदालत।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में सोलह साल पहले जानसठ रोड स्थित अलनूर मीट फैक्टरी पर प्रदर्शन और तोड़फोड़ के मामले में पूर्व विधायक उमेश मलिक सहित अन्य आरोपी कोर्ट में पेश हुए। मलिक समेत 15 आरोपियों पर आरोप तय हो गए हैं। प्रकरण की अगली सुनवाई पांच सितंबर को होगी।
विज्ञापन
साल 2006 में हिंदूवादी संगठनों ने अलनूर मीट फैक्टरी पर हंगामा किया था। तोड़फोड़ के मामले में भाजपा के पूर्व विधायक उमेश मलिक, आरएसएस के पदाधिकारी ओंकार सिंह, हिंदू क्रांति दल के नेता ललित मोहन, रामानंद दुबे, राजीव मित्तल सहित 17 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। प्रकरण की सुनवाई विशेष अदालत एमपी/एमएल कोर्ट के न्यायाधीश मयंक जायसवाल ने की। पूर्व विधायक उमेश मलिक समेत 15 आरोपी कोर्ट में पेश हुए। अदालत ने आरोपियों पर आरोप तय किए। अभियोजन की गवाही के लिए अदालत ने पांच सितंबर की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भावुक कर देंगी तस्वीरें: जब एक साथ उठे छह जनाजे तो रो पड़ा मिर्जापुर, सीएम योगी ने जताया दुख
विज्ञापन
एक आरोपी की हो चुकी है मौत
इस मामले में पुलिस ने 17 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। आरोपी धर्मवीर की अदालत में ट्रायल के दौरान मौत हो चुकी है। मुख्य आरोपी यज्ञ मुनि फरार हैं, उनकी पत्रावली अलग कर दी गई है। उधर, प्रकरण के सेशन ट्रायल में 23 अगस्त को सुनवाई होगी।