फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Charges framed against 15 including former MLA in Alnoor Meat Factory case in Muzaffarnagar

UP: अलनूर मीट फैक्टरी के मामले में पूर्व विधायक सहित 15 पर आरोप तय, पांच सितंबर को होगी अगली सुनवाई

Mon, 22 Aug 2022 10:58 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 22 Aug 2022 10:58 PM IST
सार

अलनूर मीट फैक्टरी में तोड़फोड़ के मामले में पूर्व विधायक उमेश मलिक सहित अन्य आरोपी सोमवार को कोर्ट में पेश हुए। वहीं मलिक समेत 15 आरोपियों पर आरोप तय हो गए हैं।

विज्ञापन
Charges framed against 15 including former MLA in Alnoor Meat Factory case in Muzaffarnagar
अदालत।

विस्तार

मुजफ्फरनगर में सोलह साल पहले जानसठ रोड स्थित अलनूर मीट फैक्टरी पर प्रदर्शन और तोड़फोड़ के मामले में पूर्व विधायक उमेश मलिक सहित अन्य आरोपी कोर्ट में पेश हुए। मलिक समेत 15 आरोपियों पर आरोप तय हो गए हैं। प्रकरण की अगली सुनवाई पांच सितंबर को होगी।

विज्ञापन


साल 2006 में  हिंदूवादी संगठनों ने अलनूर मीट फैक्टरी पर हंगामा किया था। तोड़फोड़ के मामले में भाजपा के पूर्व विधायक उमेश मलिक, आरएसएस के पदाधिकारी ओंकार सिंह, हिंदू क्रांति दल के नेता ललित मोहन, रामानंद दुबे, राजीव मित्तल  सहित 17 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। प्रकरण की सुनवाई विशेष अदालत एमपी/एमएल कोर्ट के न्यायाधीश मयंक जायसवाल ने की। पूर्व विधायक उमेश मलिक समेत 15 आरोपी कोर्ट में पेश हुए। अदालत ने आरोपियों पर आरोप तय किए। अभियोजन की गवाही के लिए अदालत ने पांच सितंबर की तिथि नियत की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भावुक कर देंगी तस्वीरें: जब एक साथ उठे छह जनाजे तो रो पड़ा मिर्जापुर, सीएम योगी ने जताया दुख
विज्ञापन
विज्ञापन


एक आरोपी की हो चुकी है मौत
इस मामले में पुलिस ने 17 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। आरोपी धर्मवीर की अदालत में ट्रायल के दौरान मौत हो चुकी है। मुख्य आरोपी यज्ञ मुनि फरार हैं, उनकी पत्रावली अलग कर दी गई है। उधर, प्रकरण के सेशन ट्रायल में 23 अगस्त को सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed