फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Changing weather is making sick, fever is heating up

Muzaffarnagar News: बदलता मौसम कर रहा बीमार, तपा रहा बुखार

Wed, 16 Aug 2023 05:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Aug 2023 05:42 PM IST
विज्ञापन
Changing weather is making sick, fever is heating up
-जिला चिकित्सालय सहित निजी अस्पतालों में भी बुखार के मरीजों की भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। गर्मी और उमस के बीच बदलता मौसम लोगों को बीमार कर रहा है। वायरल के मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। तीन सौ से अधिक बुखार के मरीज जिला चिकित्सालय में उपचार ले रहे हैं।

बुधवार को स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतार नजर आई। वहीं, सबसे अधिक मरीज बुखार के मिले। इसके अलावा औषधि कक्ष और पैथोलॉजी लैब में भी मरीजों की लंबी कतार देखने को मिली।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. योगेंद्र त्रिखा ने कहा कि मौसम में बदलाव होने की वजह से लोगों को बुखार हो रहा है। उमसभरी गर्मी के बीच-बीच में हो रही बारिश से बीमारियां बढ़ रही है। ऐसे मौसम में अक्सर नजला-खांसी और जुकाम के साथ बुखार हो जाता है। इस दिनों में खान-पान का विशेष ध्यान देन की जरुरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन






इन बातों का रखें ध्यान

- ठंडा पानी पीने से बचें।

- नारियल पानी का सेवन करें।

- ताजा और मौसमी फलों का सेवन करें।

- बाहर का खाना खाने से परहेज करें।

- बासी और रखा हुआ खाना कतई ना खाएं।

- हल्का खाना और हरी सब्जियों का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed