फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Changing weather increased skin diseases

बदलते मौसम ने बढ़ाई त्वचा की बीमारियां

Sat, 08 Oct 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Changing weather increased skin diseases
मुजफ्फरनगर। बदलते मौसम में त्वचा रोगियों की संख्या बढ़ने लगी है। बरसात होने से दाद, खाज-खुजली जैसी बीमारियां हो रही हैं। स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में रोजाना औसतन करीब 170 मरीज त्वचा रोगों के पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय की ओपीडी में कतार बढ़ रही है। चिकित्सकों का कहना है कि यह समस्याएं मौसम बदलने और खाने-पीने के कारण होती है। बारिश होने के कारण लोगों को दाद की समस्या होने लगी है। बरसात और गर्मी के दिनों में यह बीमारी सबसे ज्यादा परेशान करती है। इन दिनों लोगों को सबसे ज्यादा ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। त्वचा से जुड़ी समस्या को लेकर पिछले पांच दिनों में 700 से ज्यादा मरीजों ने परामर्श लिया है।
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान
जिला चिकित्सालय में स्किन स्पेशलिस्ट डॉ. जेपी सिंह ने बताया कि दाद, खाज-खुजली वाले मरीजों को अक्सर खाने-पीने का ध्यान रखना चाहिए। उन्हें गर्म चीजों के सेवन से परहेज करना होगा। इसके साथ ही अपने साफ-सफाई और कपड़ों को अच्छे से धुलकर पहनना चाहिए। कोशिश करें कि धूप में अच्छे से कपड़े को सुखाने के बाद और उन पर प्रेस करने के बाद ही पहने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना इतने मरीज ले रहे परामर्श
03 अगस्त 195
04 अगस्त 165
05 अगस्त 46 (छुट्टी)
06 अगस्त 130
07 अगस्त 201
कुल मरीज 737
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed