फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Changing the track's old sleepers

अत्याधुनिक मशीनों से रेलवे ट्रैक को दुरुस्त करने का काम शुरु

Sun, 19 Jan 2020 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
Changing the track's old sleepers
खतौली में रेलवे स्टेशन के पास मशीन से रेलवे ट्रैक के स्लीपर बदलते रेलवे कर्मचारी। - फोटो : KHATAULI
खतौली। रेलवे स्टेशन के आसपास अत्याधुनिक मशीनों से रेलवे ट्रैक को दुरुस्त करने का काम तेजी से चल रहा है। मशीनों से रेलवे ट्रैक के पुराने स्लीपर बदलने के बाद पत्थर भी डाले जा रहे हैं। रेलवे कर्मचारी रेलवे ट्रैक के पुराने क्लैंप और पैंडल भी बदलने में लगे हैं।
विज्ञापन

सकौती रेलवे स्टेशन से लेकर खतौली स्टेशन तक रेलवे ट्रैक को ठीक करने का काम एक पखवाड़े से चल रहा है। रविवार को भी रेलवे कर्मचारियों द्वारा कॉशन लेकर रेलवे ट्रैक पर काम किया गया। रेलवे कर्मचारी अत्याधुनिक मशीनों जिनमें लेवल मशीन, पैकिंग मशीन, दो छनाई मशीनों से काम कर रहे हैं। इन मशीनों से रेलवे ट्रैक के पुराने स्लीपरों को बदलकर पत्थर डाले गए। कर्मचारियों ने ट्रैक के पुराने क्लैंप और पैंडल को बदले।
विज्ञापन

शनिवार को स्टेशन के पास कर्मचारी पुराने क्लैंप बदलने का काम कर रहे थे। इसलिए कर्मचारियों ने पुराने क्लैंप को रेलवे ट्रैक से खोल दिया था। इसी दौरान विधायक विक्रम सैनी लखनऊ से नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन से स्टेशन पर उतरे। विधायक को कार्यकर्ताओं और कुछ यात्रियों ने बता दिया कि रेलवे ट्रैक के कर्मचारियों ने क्लैंप खोल दिए हैं। कर्मचारियों की लापरवाही रेलवे ट्रैक के ऊपर से ट्रेनों का संचालन हो रहा है, जिससे ट्रेन हादसा भी हो सकता है। इसे लेकर विधायक स्टेशन मास्टर पर भड़क गए थे। बाद में स्टेशन मास्टर के समझाने पर विधायक शांत हुए थे। रविवार को भी दिनभर कर्मचारी रेलवे ट्रैक को दुरुस्त करने में लगे रहे। हालांकि इस दौरान कोई भी ट्रेन प्रभावित नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed