फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Change of location, ragged vehicles did not stop in the city

स्थान बदले, शहर में बंद नहीं हुए डग्गामार वाहन

Sun, 19 Jun 2022 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
Change of location, ragged vehicles did not stop in the city
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के आदेशों को ठेंगा दिखाकर शहर की सड़कों पर डग्गामार वाहन खूब फर्राटा भर रहे है। प्रशासन व पुलिस के अभियान के बाद चालकों ने अपने खडे़ होने के स्थान बदल लिए, लेकिन वाहनों का संचालन बंद नहीं किया। उधर, अवैध टैक्सी स्टैंड व डग्गामार वाहनों के अड्डों के खिलाफ अभियान चलाकर यातायात पुलिस चंद दिन की कार्रवाई के बाद ही बैठ गई है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में डग्गामार वाहनों व अवैध टैक्सी स्टैंड को बंद कराने के आदेश जारी किए थे। इस आदेश का प्रभाव जिले में कुछ दिन तक दिखाई दिया। उस समय यातायात पुलिस व प्रशासनिक टीम ने शहर में बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान जिला अस्पताल के पास खडे़ होने वाले दर्जनों डग्गामार वाहनों को वहां से हटाया गया। महावीर चौक, मीनाक्षी चौक आदि स्थानों पर भी यह कार्रवाई की गई। लेकिन यह कार्रवाई अब शहर में दम तोड़ गई है।
विज्ञापन

अब यहां बना दिए अड्डे
- जिला अस्पताल पर खडे़ होने वाले डग्गामार वाहन अब रुड़की रोड पर आगे जाकर खडे़ होने लगे है।
- महावीर चौक से मंसूरपुर, खतौली आदि स्थानों के लिए यात्रियों को लेकर जाने वाले वाहनों के चालक भी इधर उधर से वाहन संचालित कर रहे है।
- मीनाक्षी चौक पर आगे जाकर वाहनों को चलाया जा रहा है।
- शामली बस अड्डे के आस पास से भी डग्गामार वाहन संचालित हो रहे है।
डग्गामार ने ली तीन लोगों की जान
14 जून की रात रामपुर छपार निवासी सुभाष, उसकी मां सरोज, बहन पारुल पत्नी नीटू, भांजी रिया पुत्री नीटू निवासी हिंड थानाथवन, गर्भवती प्रियांशी पत्नी सुभाष ई-रिक्शा में जिला अस्पताल जा रहे थे। रुड़की रोड पर किरण फार्म हाउस के पास क्रूजर गाड़ी ने रिक्शा में टक्कर मार दी थी। आगे जा रहे साइकिल सवार प्रमोद निवासी बुढ़ाना मोड व रिक्शा चालक न्याजूपुरा निवासी प्रवेज घायल हो गया। सरोज व प्रमोद की मौत अस्पताल में हो गई। प्रियांशी के बच्चे की पेट में मौत हो गई। अन्य सभी घायल हुए थे। थाना सिविल लाइन पुलिस ने कब्जे में क्रूजर गाड़ी के चालक के खिलाफ रविवार को मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डग्गामार वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम को अभियान में तेजी लाने के निर्देश जारी किए जा रहे है। - अर्पित विजयवर्गीय, एसपी सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed