फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Change in education will be seen: Srichand Sharma

शिक्षा के क्षेत्र में परिवर्तन दिखाई देगा: श्रीचंद शर्मा

Sat, 06 Feb 2021 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Change in education will be seen: Srichand Sharma
पुरकाजी में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बोलते शिक्षक एमएलसी श्रीचंद - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शिक्षा के क्षेत्र में परिवर्तन दिखाई देगा: श्रीचंद शर्मा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। मेरठ-सहारनपुर क्षेत्र से निर्वाचित हुए शिक्षक एमएलसी श्रीचंद शर्मा का अध्यापकों और भाजपा नेताओं द्वारा स्वागत किया गया। उन्होंने वित्तविहीन शिक्षकों को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।
एसडी इंटर कालेज में आयोजित स्वागत समारोह में श्रीचंद शर्मा ने कहा कि दस फरवरी से स्कूल खुल रहे हैं। शिक्षण कार्य शुरू होने से स्कूलों का वातावरण बदलेगा। वित्त विहीन शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं को पहले ही मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जा चुका है। कानून के दायरे में रहकर हर संभव मदद की जाएगी। शिक्षा के क्षेत्र में शीघ्र ही परिवर्तन दिखाई देगा। लोगों से सुझाव लेकर सुझावों को शासन तक भेजा जाएगा।
विज्ञापन

इससे पूर्व वित्त विहीन शिक्षकों ने एमएलसी के समक्ष अपनी समस्या रखीं। शिक्षकों ने कहा कि विद्यालयों व शिक्षकों की दशा खराब हो गयी है। मौके पर पूर्व विधायक अशोक कंसल, यशपाल पंवार, प्रवीण शर्मा, नवीन गर्ग, निर्दोष जैन, भानू शर्मा, मुकेश त्यागी, अमित गुप्ता, कुलबीर सिंह, देवेंद्र कुमार, धीरज गर्ग, विनोद पाल मौजूद रहे। अध्यक्षता श्याम सुंदर व संचालन वीरेंद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएलसी श्रीचंद शर्मा का किया स्वागत
छपार। शिक्षक संघ एमएलसी श्रीचंद शर्मा का शनिवार को जयभारत इंटर कॉलेज में शिक्षकों व प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से श्रीचंद शर्मा का स्वागत किया। इसके अलावा, गांव रामपुर व बढ़ेडी में भी एमएलसी का स्वागत किया गया। पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार, कॉलेज प्रधानाचार्य रविंद्र सैनी, विष्णुदत्त, राजेश त्यागी, ऋषिपाल, सियानंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed