{"_id":"6171b47dcca78572fb107517","slug":"chandraveer-rathi-was-made-minister-of-rathi-khap-muzaffarnagar-news-mrt5616805152","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रवीर राठी को बनाया राठी खाप का मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रवीर राठी को बनाया राठी खाप का मंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंद्रवीर राठी को बनाया राठी खाप का मंत्री
मुजफ्फरनगर। राठी खाप की राष्ट्रीय कोर कमेटी की बैठक में खाप को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र राठी ने कहा कि प्रत्येक गांव में पहुंचकर खाप की बेहतरी के लिए कार्य करना है। युवा ही हमारी शक्ति है। बेरोजगारी की समस्या का समाधान कराया जाएगा। चंद्रवीर राठी को खाप का मंत्री बनाया गया।
वहलना चौक पर खाप की कोर कमेटी की बैठक हुई। तय किया गया कि गांव-गांव जाकर खाप के लोगों को जागरूक किया जाएगा। युवाओं को शिक्षा के लिए जागरूक किया जाएगा। खाप के आपसी झगड़ों का निपटारा किया जाएगा। कोर कमेटी के सदस्य सुशील राठी ने कहा कि जल्द ही कई महत्वपूर्ण फैसले होंगे। पूरे देश के राठी परिवार को एकजुट किया जाएगा। सर्वसम्मति से बेहड़ा थ्रू के चंद्रवीर राठी को खाप का मंत्री और शाहडब्बर के विजेंद्र राठी को खाप का प्रवक्ता नियुक्त किया गया।
चंद्रवीर राठी ने कहा कि खाप ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। खाप के युवा एकजुट रहें, शिक्षित बनें और आगे बढ़ें। सुरेंद्र राठी, पंकज राठी, संजय राठी, जय कुमार राठी, राजेंद्र राठी, धर्मेंद्र राठी, जयवीर राठी, अनंगपाल राठी मौजूद रहे।