{"_id":"5dadfdb38ebc3e93a170d8e1","slug":"chandelier-and-table-lamp-boom-on-diwali-muzaffarnagar-news-mrt4498007156","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर झूमर और टेबल लैंप की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर झूमर और टेबल लैंप की धूम
विज्ञापन
दिवाली पर झूमर और टेबल लैंप की धूम
मुजफ्फरनगर। प्रकाश के पर्व दिवाली को और अधिक चमकाने के लिए इलेक्ट्रिक बाजार सज गया है। झालरों के साथ झूमर और टेबल लैंप जगमग हो रहे हैं। साथ ही इलेक्ट्रिक ट्री भी रोशनी बिखेर रहे हैं। बाजार में चाइनीज आयटमों की मौजूदगी तो है, लेकिन दुकानदार इन्हें भारतीय बताकर ही बेच रहे हैं।
दिवाली के त्योहार पर अंधकार को दूर करने के लिए लोग दीपक जलाने की परंपरा है, लेकिन समय के साथ झालरों को ट्रेंड भी बढ़ गया है। दिवाली पर इलेक्ट्रिक झालरों की जबर्दस्त डिमांड रहती है। हर साल कई दिन पहले से पूरा बाजार सज जाता है। हर साल कोई न कोई नया आइटम बाजार में आता है। इस बार झालरों के साथ कांच के झूमर और टेबल लैंप की भरमार है। साथ ही इलेक्ट्रिक ट्री भी लोगों को खूब भा रहे हैं। रात में रंग-बिरंगी रोशनी बिखेरने वाले इलेक्ट्रिक ट्री अलग-अलग आकार में उपलब्ध हैं। झालरें भी आकार और गुणवत्ता के आधार पर अलग-अलग कीमत की हैं। भगत सिंह रोड पर झालर विक्रेता अनूप कुमार ने बताया कि छोटी झालरें 30 रुपये से शुरू हैं। इसके अतिरिक्त अलग-अलग प्रकार के आइटम के अलग रेट हैं। झूमर, टेबल लैंप, इलेक्ट्रिक ट्री तीन हजार रुपये तक की रेंज में भी है। भगत सिंह रोड के ही दुकानदार पवन ने बताया कि बाजार में चाइनीज आयटम तो हैं, लेकिन दुकानदार इन्हें स्थानीय बताकर ही बेच रहे हैं। रंगीन रोशनी बिखेरने वाले चायनीज बल्ब और झालरों की भी अच्छी खासी मांग है। शीशे के ज्यादातर आयटम भारत में ही बने हुए हैं।

नगर में दीपावली पर झालरों से जगमगाता बाजार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन