फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chances of uproar in misunderstanding

आर्थिक गणना कर रही युवतियों की आंदोलनकारी महिलाओं से झड़प

Sun, 15 Mar 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Chances of uproar in misunderstanding
दारूल उलूम क्षेत्र में आर्थिक गणना करने पहुंची टीम का विरोध कर रहे लोगों को शांत करती पुलिस - फोटो : DEVBAND
गलतफहमी में बन गए हंगामे के आसार
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। ईदगाह मैदान में चल रहे धरना प्रदर्शन में जाने वाली महिलाओं को सड़क पर रोककर उनसे अभद्रता करने की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम राकेश कुमार ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। एसडीएम ने बताया कि मामला एनपीआर का नहीं बल्कि आर्थिक गणना का है, जिसको लेकर गलतफहमी हो गई थी।

रविवार की शाम करीब चार बजे ईदगाह मैदान में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब कुछ महिलाओं ने वहां आकर बताया कि इंदिरा पार्क के समीप सड़क पर खड़ी दो युवतियां एनपीआर को लेकर उनसे सवाल करते हुए अभद्रता कर रही हैं। जिसके बाद फौजिया व इरम उस्मानी कुछ महिलाओं के साथ वहां पहुंची और युवतियों से बात करने लगीं तो उनके बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते वहां महिलाओं की भीड़ जमा हो गई। मामले को लेकर दोनों पक्ष पुलिस चौकी पहुंचे। जहां जानकारी होने पर काफी संख्या में लोग जमा होने लगे। इस बीच सूचना मिलने पर एसडीएम राकेश कुमार भी वहां पहुंचे गए। जिन्होंने युवतियों से पूछताछ करने के बाद उनके सुपरवाइजर विवेक जैन को मौके पर बुलाया। जिन्होंने बताया कि उनकी टीम आर्थिक गणना कर रही है। जिसके तहत छह लड़कियां घर घर जाकर जानकारी ले रही हैं। वहीं, धरना प्रदर्शन में जा रही महिलाओं ने बताया कि जब वह पार्क के समीप से होकर गुजर रहीं थी तो सड़क पर खड़ी दो युवतियों ने उन्हें रोक लिया तथा तरह तरह के सवाल करने लगीं। महिलाओं के मुताबिक युवतियों ने उन्हें बताया कि वह एनपीआर की जानकारी कर रही हैं। एसडीएम राकेश कुमार ने विवेक जैन को निर्देशित किया कि जिस इलाके में भी उनकी टीम सर्वेक्षण के लिए जाएं पहले वहां के गण्यमान्य लोगों या सभासद से संपर्क करे। ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़ा। एसडीएम ने कहा कि मामला गलतफहमी को लेकर हुआ था। दोनों पक्षों को समझाकर मामला सुलझा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed