{"_id":"600720d88ebc3e3148204df8","slug":"chain-looted-by-woman-on-rambagh-road-in-muzaffarnagar-muzaffarnagar-news-mrt5213576200","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े महिला के गले से चेन लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े महिला के गले से चेन लूटी
विज्ञापन
दिनदहाड़े महिला से चेन लूटी
मुजफ्फरनगर। कंबलवाला बाग में रामबाग रोड स्थित बंद गली में घर के बाहर महिला से दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाश पता पूछने के बहाने सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने लुटेरों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कंबलवाला बाग स्थित रामबाग रोड में बंद गली निवासी सीमा मंगलवार दोपहर एक अन्य महिला के साथ घर के बाहर बैठकर धूप सेंक रहीं थीं। उसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और महिलाओं से एक पता पूछने लगे। इसी बीच बाइक पर पीछे बैठे युवक ने सीमा के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर परिजन दौड़े, लेकिन लुटेरे फरार होने में सफल रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा।