{"_id":"68b0bf1b4c68e4c8e10c6325","slug":"central-officials-started-investigation-in-1300-crore-gst-case-muzaffarnagar-news-c-14-1-mrt1029-960203-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: 1300 करोड़ जीएसटी मामले में केंद्रीय अफसरों ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: 1300 करोड़ जीएसटी मामले में केंद्रीय अफसरों ने शुरू की जांच
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। फर्जी कागजातों व ई-वे बिल के आधार पर 1300 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी के मामले में सेंट्रल जीएसटी अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।
बृहस्पतिवार को एसएसपी के आवास पर सेंट्रल जीएसटी के सहायक कमिश्नर मनोज कुमार, अधीक्षक विवेक तिवारी ने पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने एसएसपी के साथ बैठक की।
दोनों अधिकारियों ने पूरे मामले की जानकारी ली। चर्चा हुई कि खालापार पुलिस के हत्थे चढ़ा जीएसटी चोरी करने वाला गिरोह किस प्रकार व किस-किस कंपनी के नाम से बिल बनाकर जीएसटी चोरी कर रहा था। कितनी जीएसटी चोरी व सरकार को कितना नुकसान पहुंचाया गया है। इस धंधे का लाभ लेने वाले कौन-कौन है। इस अपराध की चेन में कितने लोग शामिल रहे है। एसएसपी ने जीएसटी विभाग अधिकारियों को गहनता से जांच करने को कहा। सेंट्रल जीएसटी के सहायक कमिश्नर मनोज कुमार ने बताया कि सेंट्रल व स्टेट जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।
बता दे कि खालापार थाना पुलिस ने जीएसटी चोरी के मामले में मेरठ के लिसाड़ी गेट निवासी मोहम्मद नदीम सैफी व नगर के थाना सिविल लाइन के सरवट निवासी मोहम्मद समीर को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
एसएसपी ने दावा किया था कि इस मामले में लगभग 1300 करोड़ की जीएसटी चोरी करना सामने आया है।ु